1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Weather patterns appear to be shifting across several states

Weather Update : फिर बदला मौसम का मिजाज, कई राज्‍यों में बारिश का अलर्ट, क्‍या गर्मी से मिलेगी राहत?

Weather patterns appear to be shifting across several states
Weather Update News : दिल्ली, उत्‍तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात समेत कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। दक्षिण भारत में प्री-मानसून बारिश का दौर शुरू हो चुका है। दिल्ली, यूपी और बिहार समेत उत्तर भारत में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदली है। इस बार की करवट में कई राज्यों में आंधी तूफान की चेतावनी जारी की गई है। तो वहीं राजस्थान, गुजरात और मध्य भारत में सूरज अब भी तीखे तेवर दिखा रहा है। पश्चिमी इलाकों जैसे जैसलमेर और बाड़मेर में लू का असर बना हुआ है। मध्य प्रदेश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में भी गर्मी का असर बरकरार है।
 
दिल्ली, उत्‍तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात समेत कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। दक्षिण भारत में प्री-मानसून बारिश का दौर शुरू हो चुका है। दिल्ली, यूपी और बिहार समेत उत्तर भारत में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदली है। इस बार की करवट में कई राज्यों में आंधी तूफान की चेतावनी जारी की गई है। तो वहीं राजस्थान, गुजरात और मध्य भारत में सूरज अब भी तीखे तेवर दिखा रहा है।
पश्चिमी इलाकों जैसे जैसलमेर और बाड़मेर में लू का असर बना हुआ है। मध्य प्रदेश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में भी गर्मी का असर बरकरार है। हालांकि भोपाल और इंदौर जैसे शहरों में शाम के समय हल्की आंधी और बादल राहत दे सकते हैं। राजस्थान के कुछ हिस्सों में हुई ओलावृष्टि के मद्देनजर मौसम विभाग ने 1 से 6 मई तक आंधी, बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है।
 
विभाग ने इस अवधि के दौरान जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा, जोधपुर, बीकानेर और उदयपुर संभाग में बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने शनिवार को अजमेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनू, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, फलौदी और श्री गंगानगर सहित कई जिलों में 'यलो अलर्ट' जारी किया है।
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों शिमला, मनाली, नैनीताल और मसूरी जैसे इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं, जिससे तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री कम रह सकता है। दिल्ली-एनसीआर में आज हल्के बादल छाए रहने के साथ कुछ इलाकों में धूलभरी आंधी और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी आंधी के साथ बारिश हो सकती है।
इसके अलावा पश्चिम बंगाल में 3 मई तक उप-हिमालयी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने तथा राज्य के अन्य हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। उप-हिमालयी जिलों, दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार में भारी से बहुत भारी बारिश और कलिम्पोंग में भारी बारिश हो सकती है।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
बरगी हादसे की यह तस्वीर देख रो देंगे आप, मां ने आखिरी सांस तक कलेजे के टुकड़े को सीने से लगाए रखा