सम्बंधित जानकारी
- एयर इंडिया में नकदी का संकट, सरकार कर रही राहत पैकेज पर विचार
- मनीला रनवे पर बड़ा हादसा टला, चीनी विमान फिसलने से 157 यात्री बाल-बाल बचे
- ब्रिटिश एयरवेज ने बच्चे के रोने पर दी विमान से फेंकने की धमकी, भारतीय परिवार को नीचे उतारा
- जेट एयरवेज के पायलट ने की टैक्सी-वे से उड़ान भरने की कोशिश, लाइसेंस निलंबित
- देश में होगा विमानों का निर्माण, आयात पर निर्भरता होगी कम : सुरेश प्रभु
जैव ईंधन से देश में पहली बार उड़ा विमान, देहरादून दिल्ली तक उड़ान भरी
नई दिल्ली। देश में पहली बार जैव ईंधन से विमान उड़ाने का प्रयोग सोमवार को सफल रहा। किफायती विमान सेवा कंपनी स्पाइस जेट की यह परीक्षण उड़ान सुबह देहरादून से चलकर दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी।
विमान में 23 यात्री और चालक दल के 5 सदस्य सवार थे। इसके एक इंजन में जैव विमान ईंधन का प्रयोग किया गया था। यह विमान ईंधन देहरादून की इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम ने तैयार किया है।
विमान के दिल्ली में उतरने के बाद 'टर्मिनल टू' पर प्रेस वार्ता में नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि यह महज शुरुआत है। आने वाले दिनों बड़े पैमाने पर जैव विमान ईंधन के प्रयोग के लिए उत्पादन बढ़ाने की जरूरत है। (वार्ता)
