सम्बंधित जानकारी
- CBSE Board Result 2024 : जानिए कब आएगा सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट
- FPI ने भारतीय इक्विटी से निकाले 6300 करोड़ रुपए, जानिए क्या है कारण...
- Live : मोदी का हमला, कांग्रेस देशहित से दूर, तुष्टिकरण ही प्राथमिकता
- बंगाल से बिहार तक कई राज्यों में चली लू, IMD ने जारी किया अलर्ट
- ED ने AAP विधायक अमानतुल्ला खान को भेजा समन, 29 अप्रैल को पेश होने को कहा
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने किया आरक्षण का समर्थन
हैदराबाद। भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर आरक्षण को लेकर विपक्ष के हमले के बीच आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि संगठन ने हमेशा संविधान के अनुसार आरक्षण का समर्थन किया है।
यहां एक शैक्षणिक संस्थान में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो का उल्लेख किया और कहा कि इसमें झूठा दावा किया गया है कि आरएसएस आरक्षण का विरोध करता है।
उन्होंने कहा कि जब से आरक्षण अस्तित्व में आया है, संघ ने संविधान के अनुसार आरक्षण का पूरी तरह समर्थन किया है। आरक्षण को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच छिड़े वाकयुद्ध के बाद भागवत ने यह टिप्पणी की है।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने शनिवार को आरोप लगाया था कि आरएसएस-भाजपा आरक्षण का विरोध करते हैं।
आरएसएस प्रमुख भागवत ने पिछले साल नागपुर में कहा था कि जब तक समाज में भेदभाव है तब तक आरक्षण दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा था कि भेदभाव समाज में व्याप्त है, भले ही यह दिखाई नहीं देता हो। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta
