सम्बंधित जानकारी
- बंगाल से बिहार तक कई राज्यों में चली लू, IMD ने जारी किया अलर्ट
- ED ने AAP विधायक अमानतुल्ला खान को भेजा समन, 29 अप्रैल को पेश होने को कहा
- बहू को हुआ सास से प्यार, पति के साथ नहीं सोने देती है, सास हुई परेशान
- कौन है जेल से 20 दिन की पैरोल पर बाहर आया फलाहारी बाबा, क्या था मामला?
- उत्तराखंड में बेकाबू हुई जंगल की आग, नैनीताल में हाईकोर्ट कॉलोनी तक पहुंचीं लपटें
Live : मोदी का हमला, कांग्रेस देशहित से दूर, तुष्टिकरण ही प्राथमिकता
28 april updates : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। पल-पल की जानकारी...
11:50 AM, 28th Apr
कांग्रेस ने बेलगावी में पीएम मोदी बोले, शहजादे ने राजा - महाराजाओं को अपमान किया। राजाओं को शहजादे ने अत्याचारी कहा। मुगलों को शहजादे गाली नहीं देते।
उन्होंने कहा कि भारत जब आगे बढ़ता है, भारत जब मजबूत होता है तो हर भारतीय खुश होता है। लेकिन कांग्रेस देशहित से इतना दूर हो चुकी है, परिवार हित में इतना उलझ गई है कि उसे देशहित की उपलब्धियां अच्छी नहीं लगती है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सरकार तुष्टिकरण को ही प्राथमिकता देती है, उनके लिए नेहा जैसी बेटियों की जिंदगी की कोई कीमत नहीं है। उनको सिर्फ अपनी वोटबैंक की चिंता है।
जब बेंगलुरु के कैफे में बम धमाका हुआ, तभी कांग्रेस ने गंभीरता से नहीं लिया। यही नहीं, कांग्रेस ने वोट के लिए पीएफआई... जो आतंकवाद को पनाह देने वाला देश विरोधी संगठन है, जिस पर मोदी सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया है। कांग्रेस सिर्फ एक सीट वायनाड जीतने के लिए ऐसे पीएफआई आतंकी संगठन का बचाव करने में लगी है।
10:33 AM, 28th Apr
अरविंदर सिंह लवली का दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजा इस्तीफा। बताया जा रहा है कि वे आम आदमी पार्टी से गठबंधन और टिकट बंटवारे से नाराज थे।
10:28 AM, 28th Apr
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक में 4 चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। अमित शाह की उत्तर प्रदेश में 3 सभाएं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की पश्चिम बंगाल और ओडिशा में सभाएं।
Prime Minister Shri @narendramodi will address public meetings in Karnataka on 28th April 2024.
— BJP (@BJP4India) April 27, 2024
Watch Live:
https://t.co/ZFyEVlesOi
https://t.co/vpP0MIos7C
https://t.co/lcXkSnOnsV
https://t.co/4XQ2GzrhRl pic.twitter.com/ocPSrnmTic
