1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Python on Katra railway station

रेलवे स्टेशन पर दिखा यह खूंखार अजगर, यात्रियों में मचा हड़कंप... (वीडियो)

Python
जम्मू। जम्मू के कटरा रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया जब लोगों ने एक खंभे से लिपटे एक अजगर को देखा। हालांकि, कुछ देर बाद लोग इस 15 फीट लंबे अजगर की वीडियो बनाने में व्यस्त हो गए। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया में अब वायरल हो रहा है।
 
इस वीडियो में 15 फीट लंबा अजगर रेलवे स्टेशन के खंभे पर लिपटा देखा जा सकता है। जब लोगों ने अचानक इसे देखा तो हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तुरंत ही वन विभाग को इसकी जानकारी दी गई। स्थानीय लोगों की मदद से वन विभाग की टीम इस विशाल अजगर को पकड़ा और बाद में इसे जंगलों में ले जाकर छोड़ दिया। 
 
रिपोर्ट्स के अनुसार यह घटना 18 अक्टूबर की बताई जा रही है। हालांकि कुछ लोग इस क्लिप को महाराष्ट्र के दादर स्टेशन की बता कर भी सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।
चित्र और वीडियो सौजन्य : यूट्यूब 
 
अगला लेख
बड़ी खबर, जल्द सस्ते होंगे प्याज और टमाटर