1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Prime Minister's Office official resigns

प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारी अमरजीत सिन्हा ने दिया इस्तीफा

Prime Minister's Office
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय में पदस्थ वरिष्ठ नौकरशाह अमरजीत सिन्हा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी सिन्हा प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में सलाहकार थे और सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी परियोजनाओं को संभालते थे।

बिहार कैडर के 1983 बैच के आईएएस अधिकारी सिन्हा 2019 में ग्रामीण विकास सचिव के तौर पर सेवानिवृत्त हुए थे और उसके बाद उन्हें पीएमओ में नियुक्त किया गया था।

वे हाल के महीने में पीएमओ से इस्तीफा देने वाले दूसरे वरिष्ठ अधिकारी हैं। इससे पहले मार्च में प्रधानमंत्री कार्यालय में प्रधान सलाहकार रहे पूर्व कैबिनेट सचिव पीके सिन्हा ने भी इस्तीफा दिया था।(भाषा)
अगला लेख
जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद बाबुल सुप्रि‍यो का यू-टर्न, कहा मैं सांसद बना रहूंगा