1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. सरकार दिल्ली पुलिस आयुक्त का विकल्प तलाश रही, EC को दी जानकारी

सरकार दिल्ली पुलिस आयुक्त का विकल्प तलाश रही, EC को दी जानकारी

Delhi Assembly Election
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने चुनाव आयोग को बताया है कि वह 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो रहे दिल्ली के पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक का विकल्प तलाश रही है। यह जानकारी सूत्रों ने दी है।
 
इस बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि सरकार ने 6 जनवरी को दिल्ली में आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले आयोग को इस बारे में सूचित कर दिया था।
सरकार को इस बात की जानकारी थी कि विधानसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है जिसके साथ ही आचार संहिता लागू हो जाएगी इसलिए सरकार ने चुनाव आयोग को इस बारे में सूचित करने का निर्णय किया था। दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान है और इसकी घोषणा 6 जनवरी को की गई। दिल्ली पुलिस केंद्र सरकार के तहत आती है।
अगला लेख
टीईटी परीक्षा में धांधली करने वाले 18 लोग गिरफ्तार, पेपर आउट कराने और सॉल्वर से हल कराने का भंडाफोड़