1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. PM Modi on VijayaDashmi

मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

PM Modi
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। आज पूरे भारत में विजयादशमी का त्योहार मनाया जा रहा है। 
 
मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'विजयादशमी के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं।' मोदी ने अंग्रेजी में भी देशवासियों को शुभकामना संदेश दिया।
 
मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को भी स्‍थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि 'देशभक्ति से ओत-प्रोत, संस्कार और सेवा कार्यों में रत सभी स्वयंसेवकों को संघ के स्थापना दिवस पर कोटि-कोटि शुभकामनाएं।'
अगला लेख
विजयादशमी पर क्या बोले संघ प्रमुख मोहन भागवत...