1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. PM Modi on kartavya path after republic day parade

कर्तव्य पथ पर पैदल चले PM Modi, हाथ हिलाकर किया लोगों का अभिवादन

pm modi on kartavya path in republic day parade
PM Modi on Kartavya path : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को 75वें गणतंत्र दिवस पर परेड के समापन के बाद कुछ देर कर्तव्य पथ पर पैदल चले और वहां मौजूद लोगों की ओर हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया।
 
वहां मौजूद लोगों में उस समय खुशी की लहर दौड़ गई जब प्रधानमंत्री उनके निकट से गुजरे। इस दौरान लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए।
 
प्रधानमंत्री मोदी कर्तव्य पथ के दूसरी ओर भी गए, जहां मोबाइल के जरिए उनकी तस्वीरें लेने के लिए उत्साहित दर्शकों ने उनका स्वागत किया।
 
इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पारंपरिक बग्गी में कर्तव्य पथ से प्रस्थान किया। यह प्रथा 40 वर्षों के अंतराल के बाद इस साल फिर शुरू की गई है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
कर्तव्य पथ पर दिखी भारत की सांस्कृतिक, सामरिक और महिला शक्ति की ताकत