1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. fly past in republic day parade

कर्तव्य पथ के ऊपर आसमान में विमानों ने दिखाए करतब

fly past
fly past in Repubilc day parade : कर्तव्य पथ के ऊपर आसमान में आज 54 विमानों/हेलीकॉप्टरों का लुभावना एयर शो देखने को मिला जिसमें फ्रांसीसी वायु एवं अंतरिक्ष बल के तीन विमान, भारतीय वायु सेना के 46, भारतीय नौसेना का एक और भारतीय सेना के 4 हेलीकॉप्टर ने फ्लाई पास्ट (सलामी उड़ान) में भाग लिया।
 
विमानों ने परेड देखने वाले लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया और हवा में अनेक आकृतियां उकेरीं। पायलटों ने हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर 'तेजस', राफेल, एसयू-30, मिग-29 अपग्रेड, पी-8आई, जगुआर, डकोटा, डोर्नियर, सी-17, सी-130जे के साथ-साथ हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर 'प्रचंड' के साथ उड़ान भरी।
 
इनके अलावा आधुनिक हल्के हेलीकॉप्टर और अपाचे जैसे पुराने और आधुनिक विमान तेजस, नेत्र, वरुण, वज्रांग, त्रिशूल, अमृत, अर्जन और तंगेल सहित विभिन्न संरचनाओं का प्रदर्शन किया गया। अंत में, राफेल लड़ाकू विमान ने वर्टिकल चार्ली युद्धाभ्यास का प्रदर्शन किया। (एजेंसी/वेबदुनिया)
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
नीतीश का इंडिया से मोहभंग, क्या भाजपा संग बनाएंगे सरकार?