1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Petrol and diesel prices released

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल के दाम दाम जारी, जानिए क्या है ताजा भाव

New prices of petrol diesel
नई दिल्‍ली। कच्चे तेल की कीमतों में वैश्विक बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच शुक्रवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के खुदरा मूल्‍य जारी कर दिए हैं। कई राज्‍यों में तेल की कीमतों में आज बदलाव दिख रहा है। हालांकि चेन्‍नई व कोलकाता जैसे देश के चारों महानगरों में आज भी तेल के खुदरा दामों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।
 
पटना में आज पेट्रोल 53 पैसे महंगा होकर 108.12 रुपए लीटर पहुंच गया। डीजल भी 50 पैसे चढ़कर 94.86 रुपए लीटर बिक रहा है। हरियाणा की राजधानी गुरुग्राम में भी आज पेट्रोल 34 पैसे महंगा हुआ और 96.84 रुपए लीटर पहुंच गया है जबकि डीजल 33 पैसे महंगा होकर 89.72 रुपए लीटर बिक रहा है। कच्‍चे तेल की कीमतें थोड़ी गिरकर 75.46 डॉलर प्रति बैरल के भाव चल रही हैं। डब्‍ल्‍यूटीआई का भाव भी वैश्विक बाजार में गिरकर 69.45 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।
 
दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार गुरुगाम में पेट्रोल 96.84 और डीजल 89.72 और पटना में पेट्रोल 108.12 रुपए और डीजल 94.86 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर कैंसर से पीड़ित, ट्वीट कर दी जानकारी