1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Fall in crude oil prices

Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं ताजा भाव

New prices of petrol diesel
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक बार फिर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट नजर आ रही है। डब्ल्यूटीआई क्रूड 1.61 डॉलर गिरकर 66.74 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है, वहीं ब्रेंट क्रूड 1.73 डॉलर घटकर 72.97 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं।
 
कई राज्यों में पेट्रोल की कीमतों में बदलाव नजर आ रहा है। राजस्थान में पेट्रोल 63 पैसे बढ़कर 109.03 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। यहां डीजल 57 पैसे बढ़कर 94.22 रुपए का हो गया है। मध्यप्रदेश में पेट्रोल 27 पैसे सस्ता होकर 109.43 रुपए और डीजल 24 पैसे गिरकर 94.65 रुपए प्रति लीटर में बिक रहा है। पश्चिम बंगाल में भी पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 और चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है।
 
इसके अलावा नोएडा में पेट्रोल 96.59 और डीजल 89.76, गाजियाबाद में 96.58 रुपए और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपए और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.54 रुपए और डीजल 94.32 और पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपए और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
नदियों में छोड़ा प्रदूषित जल, उत्तराखंड की डिस्टिलरी पर FIR