1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Petrol prices fell in Ghaziabad

Petrol Diesel Prices : गाजियाबाद में गिरे पेट्रोल के दाम, गुरुग्राम और पटना में हुई बढ़ोतरी

New prices of petrol diesel
नई दिल्‍ली। कच्‍चे तेल की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोतरी होना शुरू हो गया। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के भाव 85 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गए। शुक्रवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से  जारी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी बदलाव दिख रहा है। गाजियाबाद में आज तेल सस्‍ता हुआ तो गुरुग्राम और पटना में इसके भाव बढ़ गए हैं।
 
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार गाजियाबाद में पेट्रोल 32 पैसे सस्‍ता होकर 96.26 रुपए लीटर बिक रहा है। डीजल भी 30 पैसे गिरा और 89.45 रुपए लीटर पहुंच गया है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 14 पैसे चढ़कर 107.76 रुपए लीटर हो गया तो डीजल 13 पैसे महंगा होकर 94.52 रुपए लीटर बिक रहा है।
 
हरियाणा की राजधानी गुरुग्राम में आज पेट्रोल 22 पैसे चढ़ा और 97.18 रुपए लीटर रहा जबकि डीजल 22 पैसे महंगा होकर 90.05 रुपए लीटर बिक रहा है। कच्‍चे तेल की बात करें तो इसकी कीमतों में लगातार तीसरे दिन उछाल दिख रहा है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। गुरुग्राम में पेट्रोल 97.18 और डीजल 90.05, गाजियाबाद में पेट्रोल 96.26 और डीजल 89.45 और पटना में पेट्रोल 107.76 रुपए और डीजल 94.52 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
संघ प्रमुख भागवत बोले- कुछ प्राचीन ग्रंथ गुम हो गए, कुछ में गलत तथ्य जोड़े