1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Crude oil prices rise again

Petrol Diesel Prices : कच्चे तेल की कीमतों में फिर आया उछाल, पेट्रोल-डीजल के दाम बदले

New prices of petrol diesel
नई दिल्‍ली। कच्‍चे तेल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई है। कच्‍चे तेल का भाव वैश्विक बाजार में 76 डॉलर को भी पार कर गया। इसका असर गुरुवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर भी दिख रहा है। आज यूपी से बिहार तक कई जिलों में तेल के दाम बदल गए हैं।
 
नोएडा में पेट्रोल 27 पैसे सस्‍ता होकर 96.65 रुपए लीटर पहुंच गया। डीजल भी 26 पैसे गिरकर 89.76 रुपए लीटर हो गया है। लखनऊ में पेट्रोल 14 पैसे महंगा हुआ और 96.57 रुपए लीटर हो गया है जबकि डीजल 13 पैसे चढ़कर 89.76 रुपए लीटर पहुंच गया है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 53 पैसे सस्‍ता होकर 107.59 रुपए लीटर बिक रहा जबकि डीजल 50 पैसे गिरकर 94.36 रुपए लीटर हो गया है।
 
कच्चा तेल 76.03 डॉलर प्रति बैरल के भाव चल रहा है। डब्‍ल्‍यूटीआई का भाव भी वैश्विक बाजार में बढ़कर 70.15 डॉलर प्रति बैरल है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, 
चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76 तथा पटना में पेट्रोल 107.59 और डीजल 94.36 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
जबरन वसूली एवं दंगे के आरोप में अमृतपाल के खिलाफ एक और प्राथमिकी दर्ज