सम्बंधित जानकारी
- पंजाब पुलिस के लिए चुनौती बने अमृतपाल सिंह पर सियासी दल मेहरबान?
- Amritpal Singh : अमृतपाल ने Punjab Police की आंखों में फिर झोंकी धूल, गुरुद्वारे में बंदूक दिखाकर खाया खाना
- कौन है अमृतपाल सिंह की पत्नी, क्या 'ससुराल' भागना चाहता है खालिस्तानी समर्थक
- अमृतपाल मामले में इंटेलीजेंस की नाकामी, कोर्ट ने लगाई पंजाब सरकार को फटकार
- अमृतपाल सिंह के खिलाफ NSA, जारी हुआ गैर जमानती वारंट, पंजाब पुलिस ने दिया बड़ा अपडेट
जबरन वसूली एवं दंगे के आरोप में अमृतपाल के खिलाफ एक और प्राथमिकी दर्ज
चंडीगढ़। अलगाववादी अमृतपाल सिंह के खिलाफ जबरन वसूली एवं दंगा करने के आरोप में एक और प्राथमिकी दर्ज की गई है। जालंधर में एक गुरुद्वारे के ग्रंथी द्वारा की गई शिकायत के बाद यह प्राथमिकी दर्ज की गई है। अमृतपाल ने इसी गुरुद्वारे में अपने कपड़े बदले और फिर पुलिस से बचने के लिए मोटरसाइकल पर सवार होकर फरार हो गया।
पुलिस ने कहा कि खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह ने नांगल अंबियन गांव के एक गुरुद्वारे में लगभग 45 मिनट बिताए। गुरुद्वारे के ग्रंथी रंजीत सिंह ने अपनी शिकायत में कहा कि 'वारिस पंजाब दे' संगठन के प्रमुख अमृतपाल और उसके 3 सहयोगियों ने गुरुद्वारे में प्रवेश किया और अपनी वेशभूषा को बदलने के लिए हथियार का भय दिखाकर कपड़ों की मांग की।
ग्रंथी ने कहा कि अमृतपाल सिंह ने उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी, जब उन्होंने कपड़े देने से इंकार कर दिया। रंजीत सिंह ने कहा कि उन लोगों के पास एक पिस्तौल और एक राइफल थी।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
