1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Continued softening of crude oil prices
Written By
Last Updated : मंगलवार, 21 मार्च 2023 (11:04 IST)

Petrol Diesel Prices: कच्‍चे तेल की कीमतों में लगातार नरमी, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के भाव

नई दिल्‍ली। कच्‍चे तेल की कीमतों में लगातार नरमी होकर इसका भाव वैश्विक बाजार में 73 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है। इस बीच मंगलवार सुबह सरकारी कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में भी बदलाव नजर आ रहा है और यूपी के कई शहरों में तेल के दाम नीचे आए हैं, हालांकि दिल्‍ली-मुंबई जैसे महानगरों में तेल कीमतें अब भी स्थिर बनी हुई हैं।
 
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार गाजियाबाद में पेट्रोल 14 पैसे महंगा हुआ और 96.58 रुपए लीटर हो गया है जबकि डीजल 13 पैसे चढ़कर 89.75 रुपए लीटर पहुंच गया है। यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 15 पैसे महंगा होकर 96.57 रुपए लीटर बिक रहा जबकि डीजल 14 पैसे चढ़कर 89.76 रुपए लीटर हो गया है। कच्‍चा तेल की कीमतों में बीते 24 घंटे में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। कच्चा तेल अब भी 73.36 डॉलर प्रति बैरल के भाव चल रहा है। डब्‍ल्‍यूटीआई का भाव भी वैश्विक बाजार में 67.29 डॉलर प्रति बैरल है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, 
चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार गाजियाबाद में पेट्रोल 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपए और डीजल 89.76, गुरुग्राम में पेट्रोल 96.89 और डीजल 90.24 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
संसद में हंगामा जारी, JPC पर अड़ा विपक्ष, नहीं चली संसद