शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. om birla statement lok sabha uproar pm modi unexpected incident claim
Last Modified: नई दिल्ली , गुरुवार, 5 फ़रवरी 2026 (15:14 IST)

लोकसभा हंगामे पर स्पीकर ओम बिरला का खुलासा: पीएम मोदी को सदन आने से किया था मना

Lok Sabha Speaker Om Birla Claims He Asked PM Modi Not to Enter House During Chaos
Om Birla statement on Lok Sabha chaos : लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने गुरुवार को दावा कि पीएम मोदी के साथ सदन में कोई अप्रत्याशित घटना हो सकती थी। मैंने पीएम को सदन में आने से मना किया था। उन्होंने मेरे आग्रह को माना। ALSO READ: संसद में 22 साल बाद दोहराया गया इतिहास, बिना PM के भाषण के पास हुआ धन्यवाद प्रस्ताव, सदन में भारी बवाल
 
लोकसभा में सांसदों के अप्रिय बर्ताव की निंदा करते हुए स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ अप्रत्याशित घटना हो सकती थी। उन्होंने कहा कि कल की घटना काले घब्बे की तरह है।
 
उन्होंने कल की घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जो सदन में हुआ पूरे देश ने देखा। यह सदन की गरीमा के खिलाफ है। भारी हंगामे के बीच स्पीकर ने सदन की कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी।
 
हालांकि विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे का कहना है कि लोकसभा और राज्यसभा दोनों को मिलाकर संसद बनती है। अगर एक सदन में नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया जाएगा तो दूसरे सदन में इसका असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष अहंकार में है। वह लोकतंत्र को कुचलना चाहता है। वह विपक्ष की आवाज को दबाना चाहता है। ALSO READ: राज्यसभा में नड्डा vs खरगे टकराव: ‘अबोध बालक’ टिप्पणी से बढ़ा सियासी संग्राम
 
गौरतलब है कि पीएम मोदी आज राज्यसभा में शाम पांच बजे राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दे सकते हैं। खरगे के बयान से ऐसा प्रति होता है कि पीएम के संबोधन के दौरान राज्यसभा में भी जमकर हंगामा हो सकता है।
edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
अमेरिका से ट्रेड डील पर साइन नहीं,पीएम मोदी ने ट्रंप को क्यों दिया धन्वाद: यशवंत सिन्हा