1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. jp nadda kharge rajya sabha debate rahul andhi remark innocent child row
Last Updated :नई दिल्ली , गुरुवार, 5 फ़रवरी 2026 (14:50 IST)

राज्यसभा में नड्डा vs खरगे टकराव: ‘अबोध बालक’ टिप्पणी से बढ़ा सियासी संग्राम

nadda vs kharge in rajyasabha
JP Nadda Abodh Balak comment Rajya Sabha : केंद्रीय मंत्री और भाजपा के पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्‍डा की राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से जमकर बहस हुई। इस दौरान उन्होंने कहा राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि आप अपनी पार्टी को अबोध बालक का बंधक मत बनाइए। 
 
नड्डा ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन्हें 'अबोध बालक' कहा और खरगे से पार्टी को ऐसे व्यक्ति का बंधक न बनने देने का आग्रह किया। भाजपा नेता ने कहा कि मोदी सरकार हर विषय पर चर्चा को तैयार है, लेकिन विपक्ष ने कार्यवाही बाधित की। कांग्रेस को उस अबोध व्यक्ति से बाहर निकलना चाहिए। आपको पार्टी के अंदर भी इस बात को समझाना चाहिए कि लोकतांत्रिक तरीके से ही हमें काम करना है।
 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार हर समय और सभी विषयों पर चर्चा के लिए तैयार है। लोकसभा में पीएम मोदी जवाब देने के लिए तैयार बैठे रहे, लेकिन विपक्ष ने लोकसभा को चलने नहीं दिया।
 
भाजपा ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में नड्‍डा का वीडियो शेयर करते हुए कहा कि यहां किस अबोध बालक की बात हो रही है... समझ तो गए ही होंगे आप?

क्या बोले खरगे

विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने सत्ता पक्ष पर तीखा हमला करते हुए कहा कि लोकसभा और राज्यसभा दोनों को मिलाकर संसद बनती है। अगर एक सदन में नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया जाएगा तो दूसरे सदन में इसका असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष अहंकार में है। वह लोकतंत्र को कुचलना चाहता है। वह विपक्ष की आवाज को दबाना चाहता है। उन्होंने नेता विपक्ष के लिए भाजपा नेताओं द्वारा उपयोग किए गए शब्द का भी खंडन किया।

रिजिजू की विपक्ष से अपील

संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष से अपील की कि सदन की कार्यवाही में बाधा नहीं डालना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने नहीं देना का आरोप गलत है। उन्होंने कहा कि निचले सदन में राहुल गांधी निर्धारित समय से 20 मिनट अधिक समय दिया गया, लेकिन उन्होंने बार-बार स्पीकर की रूलिंग को तोड़ा। वैसे भी लोकसभा और राज्यसभा में सदन चलाने की सभी प्रक्रियाएं अलग है। दोनों सदनों के एक दूसरे के कुछ नहीं लेना देना है।
 
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे। मीडिया खबरों के अनुसार, विपक्ष इस दौरान सदन हंगामा कर सकता है।
edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
संसद में 22 साल बाद दोहराया गया इतिहास, बिना PM के भाषण के पास हुआ धन्यवाद प्रस्ताव, सदन में भारी बवाल