सम्बंधित जानकारी
- केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों को लिखा पत्र, E20 पेट्रोल पर मांगा जवाब
- राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के बाद श्रद्धालुओं की संख्या घटी, अयोध्या की अर्थव्यवस्था पर गहरा असर
- ममता बनर्जी को बड़ा झटका, ED ने फ्रीज किए 440 करोड़, क्या होगा TMC पर इसका असर
- राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर कांग्रेस के सरकार से तीखे सवाल, चंपत राय की गिरफ्तारी की मांग
- ब्लड टेस्ट से शुरुआती कैंसर की होगी पहचान, रिलायंस की स्ट्रैंड लाइफ साइंसेज को मिला पेटेंट
E20 पेट्रोल नीति पर गडकरी का जवाब, बोले- इथेनॉल से नहीं होता निजी फायदा
Nitin Gadkari on Ethenol : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को इथेनॉलमिश्रित पेट्रोल (ई-20) नीति का जोरदार बचाव करते हुए अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को खारिज किया। उन्होंने दावा किया कि इथेनॉल नीति से उन्हें कोई व्यक्तिगत फायदा नहीं होता। यह योजना देश में पेट्रोलियम आयात पर निर्भरता कम करने, स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से लागू की गई है।
गडकरी ने एक टीवी साक्षात्कार में कहा कि उनके परिवार का चीनी कारोबार सरकार की इथेनॉल नीति से पहले से मौजूद था और इसके उत्पादन में मेरी हिस्सेदारी केवल 0.07 प्रतिशत है। इतनी कम हिस्सेदारी से किसी बड़े आर्थिक लाभ की संभावना नहीं है। ALSO READ: केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों को लिखा पत्र, E20 पेट्रोल पर मांगा जवाब
केंद्रीय मंत्री ने उन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया कि उन्होंने निजी लाभ के लिए इथेनॉल नीति बनाई। देश की इथेनॉल नीति किसी एक व्यक्ति का फैसला नहीं है, बल्कि इसे पेट्रोलियम मंत्रालय, कैबिनेट और वैज्ञानिक विशेषज्ञों से सलाह-मशविरा करने के बाद तैयार किया गया है।
मंत्री ने बताया कि भारत में वर्तमान में करीब 550 इथेनॉल उत्पादन इकाइयों के माध्यम से लगभग 1,500 करोड़ लीटर इथेनॉल का उत्पादन किया जा रहा है। वह केवल इथेनॉल ही नहीं, बल्कि सभी वैकल्पिक ईंधनों को बढ़ावा देने की बात करते हैं। इथेनॉल के इस्तेमाल से किसानों को आर्थिक लाभ मिलेगा और देश का विदेशी मुद्रा खर्च कम होगा। ALSO READ: दूसरे देशों में इथेनॉल की वजह से क्यों नहीं होते वाहन खराब?
किसकी गाड़ी इथेनॉल से खराब हुई
उन्होंने कहा कि यदि किसी वाहन को इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से नुकसान हुआ है तो ग्राहक डीलर और उनके मंत्रालय में शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिसकी जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सवाल किया कि क्या कोई ऐसा व्यक्ति है जिसे व्यक्तिगत रूप से जानते हों और जिसकी पेट्रोल गाड़ी इथेनॉल के कारण खराब हुई हो।
वाहन कंपनियों को शिकायत नहीं
गडकरी ने कहा कि मारुति सुजुकी, टोयोटा, टाटा मोटर्स और महिंद्रा जैसी कंपनियों ने इथेनॉल मिश्रित ईंधन से वाहन खराब होने की कोई शिकायत नहीं दी है। टोयोटा वाहन से जुड़े हालिया मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जांच में समस्या का कारण इथेनॉल नहीं, बल्कि पानी का मिलना पाया गया था।
