सम्बंधित जानकारी
- Champat rai : इस्तीफे के बाद चंपत राय का पहला बयान, क्यों हैं चुप, रामभक्तों को लिखे पत्र में क्या कहा
- सोने की रामचरित मानस भी सुरक्षित है और रामजी के आभूषण भी, गोविंद देव गिरि ने दिखाईं वस्तुएं
- SIT जांच में बड़ा खुलासा, 40 दिनों में 70 बार चढ़ावे की चोरी, गिनती कक्ष में सुरक्षा मानकों की अनदेखी
- Ram temple donation theft row : राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की बड़ी रिपोर्ट, नकदी छिपाने के कई मामले उजागर, चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे मंजूर
- राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे मंजूर, कृष्ण मोहन को मिली नई जिम्मेदारी
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर कांग्रेस के सरकार से तीखे सवाल, चंपत राय की गिरफ्तारी की मांग
कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को तुरंत भंग करने के साथ ही शंकराचार्य जी, सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज, निर्मोही अखाड़ा के प्रतिनिधि और साधु-संत मिलकर एक नए ट्रस्ट का निर्माण करने की मांग की। उन्होंने कहा कि चंपत राय को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। इस मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराई जाए। मोदी जी जिम्मेदारी लेते हुए देश की जनता से माफी मांगे। ALSO READ: अब बगलामुखी में करोड़ों की दान चोरी, निजी खातों में गया चढ़ावा, 3 सदस्यीय जांच समिति करेगी पड़ताल
उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम के मंदिर के लिए करोड़ों लोगों ने पूरी श्रद्धा के साथ चंदा दिया था, लेकिन ट्रस्ट ने उनका कोई हिसाब ही नहीं रखा। राम मंदिर हमारी आस्था का केंद्र है, उसमें की गई चोरी को कभी माफ नहीं किया जा सकता।
शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि जब तक राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की बात सामने नहीं आई थी, तब तक हर रोज 16-18 लाख रुपए दान के रूप में जमा होते थे। लेकिन जैसे ही मंदिर में चोरी का खुलासा हुआ, उस दिन से रोजाना 24-26 लाख रुपए जमा होने लगे। यानी- हर दिन करीब 10 लाख रुपए का हेरफेर किया जाता था। ALSO READ: Champat rai : इस्तीफे के बाद चंपत राय का पहला बयान, क्यों हैं चुप, रामभक्तों को लिखे पत्र में क्या कहा
भगवान श्री राम के मंदिर के लिए करोड़ों लोगों ने पूरी श्रद्धा के साथ चंदा दिया था, लेकिन ट्रस्ट ने उनका कोई हिसाब ही नहीं रखा।
— Congress (@INCIndia) July 8, 2026
राम मंदिर हमारी आस्था का केंद्र है, उसमें की गई चोरी को कभी माफ नहीं किया जा सकता।
: @shaktisinhgohil जी
दिल्ली pic.twitter.com/nkQiIrpU59
ऑडिट रिपोर्ट में भी चढ़ावा चोरी की बात
कांग्रेस नेता ने कहा कि अयोध्या राम मंदिर में 40 दिन की CCTV फुटेज मिली है, जिसमें 70 बार चोरी की वारदात नजर आई है। 2023 से 2025 तक के ऑडिट रिपोर्ट में भी लिखा है कि मंदिर में चढ़ावा चोरी किया जा रहा है। इतना ही नहीं CCTV का कवरेज भी सही जगह पर नहीं है- लेकिन इन बातों की जांच नहीं की गई।
अयोध्या राम मंदिर में 40 दिन की CCTV फुटेज मिली है, जिसमें 70 बार चोरी की वारदात नजर आई है।
— Congress (@INCIndia) July 8, 2026
2023 से 2025 तक के ऑडिट रिपोर्ट में भी लिखा है कि मंदिर में चढ़ावा चोरी किया जा रहा है। इतना ही नहीं CCTV का कवरेज भी सही जगह पर नहीं है- लेकिन इन बातों की जांच नहीं की गई।
सच्चाई ये है… pic.twitter.com/wfp0yPaFZX
उठाया महंत लाल दास की हत्या का मामला
उन्होंने कहा कि राम मंदिर के मुख्य पुजारी महंत लाल दास ने रथ यात्रा के दौरान कहा था कि इसे धार्मिक स्थान ही रहने दो, राजनीति का अखाड़ा मत बनाइए। इसके बाद, पहले उन्हें पद से हटाया गया और फिर बाद में उनकी हत्या कर दी गई। ALSO READ: सोने की रामचरित मानस भी सुरक्षित है और रामजी के आभूषण भी, गोविंद देव गिरि ने दिखाईं वस्तुएं
मंदिर में सीता मैया का स्थान नहीं
कांग्रेस ने कहा कि सनातन में शंकराचार्य जी का आदेश आखिरी माना जाता है। शंकराचार्य जी ने कहा था कि राम मंदिर में कार्यक्रम के लिए मुहूर्त ठीक नहीं है, लेकिन BJP ने चुनावी लाभ के लिए बात नहीं मानी। सच्चाई ये है कि भाजपा के नेता भगवान के नाम पर अपनी रोटी सेकते हैं। हर राम मंदिर में पूरा राम दरबार मौजूद होता है, लेकिन ये पहला मंदिर है, जहां सीता मैया का स्थान ही नहीं है।
