सम्बंधित जानकारी
- देश को मोदी जैसा 'दबंग' नेता चाहिए, ट्रेजेडी किंग नहीं...
- घायलों को देख नरेन्द्र मोदी के आंसू छलके...(वीडियो)
- राहुल ने मोदी को लिखा पत्र : मानसून सत्र में महिला आरक्षण विधेयक पारित कराया जाए
- घायल ने मोदी से ऑटोग्राफ मांगा, खुशी-खुशी तैयार हो गए प्रधानमंत्री...
- प्रधानमंत्री मोदी की मिदनापुर रैली में पंडाल गिरा, 90 घायल
मोदी ने साधा ममता पर निशाना, बंगाल में पूजा पर भी खतरा
मिदनापुर (प. बंगाल)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ने यहां एक रैली में पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर सोमवार को निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य में पूजा भी खतरे में है।
प्रधानमंत्री ने यहां एक रैली में कहा, बंगाल की महान पारंपरिक विरासत को कमजोर करने के प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल में आज नागरिकों का सामान्य जीवन बाधित हुआ और पूजा भी खतरे में है। मोदी ने किसी खास पूजा का नाम नहीं लिया, लेकिन दुर्गा पूजा राज्य का सबसे बड़ा त्योहार है।
मोदी का बयान दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन पर तृणमूल कांग्रेस सरकार के पाबंदियां लगाने को लेकर पिछले साल हुए विवाद के संदर्भ में आया है। (भाषा)
