सम्बंधित जानकारी
- Pune Car Accident Case : फिर चर्चा में पुणे पोर्श एक्सीडेंट कांड, नाबालिग आरोपी को बॉम्बे HC ने दी जमानत, हिरासत को बताया गैरकानूनी
- सांसद की बेटी ने BMW से युवक को रौंदा, थाने से ही मिल गई जमानत
- Pune Porsche Car Accident Case : किशोर के माता-पिता और आरोपी 14 दिन की हिरासत में, मामले की जांच में आ सकती है बाधा
- Pune Porsche Car Accident Case : किशोर की हिरासत 25 जून तक बढ़ाई, मामले की जांच में आ सकती है बाधा
- Pune Porsche Car Accident Case : नाबालिग के पिता और दादा पर मुकदमा दर्ज, धोखाधड़ी और धमकी का लगा आरोप
गर्लफ्रेंड ने अपने घर में छिपाया मुंबई में BMW से कुचलने वाले आरोपी को
Photo : social media
Mumbai BMW Car Accident Case: मुंबई के बीएमडब्ल्यू हिट एंड रन केस का आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है। हालांकि पुलिस ने एक्शन लिया है और आरोपी के पिता शिवसेना नेता राजेश शाह को गिफ्तार किया है। शिवसेना नेता और आरोपी मिहिर शाह के पिता राजेश शाह पर उसे भगाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि पुलिस से छिपने के लिए आरोपी अपनी गर्लफ्रेंड के घर भी छिपा था।
बता दें कि मुंबई के वर्ली इलाके में रविवार सुबह बीएमडब्ल्यू कार ने एक दुपहिया वाहन को टक्कर मार दी थी। इससे उस पर सवार एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने राजेश शाह के अलावा, उसके ड्राइवर राजऋषि राजेंद्र सिंह बिदावत को भी अरेस्ट किया है। इन दोनों के खिलाफ केस दर्ज हैं।
पुलिस का कहना है कि आरोपी मिहिर शाह का पिता राजेश शाह पुलिस की जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। साथ ही राजेश पर आरोप है कि उसने ही बेटे मिहिर शाह को बचाने के लिए घर से भगाया। बता दें कि आरोपी कांड करने के बाद अपनी गर्लफ्रेंड के घर में जाकर छिप गया था। इस तरह से पिता पर घर से भगाने और गर्लफ्रेंड पर अपने घर में छिपाने का आरोप है। फिलहाल, पुलिस आरोपी मिहिर की तलाश में जुटी है।
क्या था मामला : वर्ली थाने के एक अफसर के मुताबिक हादसे में मारी गई मृतक महिला की पहचान 45 वर्षीय कावेरी नखवा के तौर पर की गई है। वह सुबह करीब साढ़े पांच बजे एनी बेसेंट रोड पर अपने पति प्रदीप के साथ दुपहिया वाहन से जा रही थीं, तभी बीएमडब्ल्यू कार के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और उन्हें टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि कावेरी नखवा सड़क पर गिर गयीं। आसपास से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को घटना के बारे में सूचना दी। कावेरी को सरकारी नायर हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कावेरी और उनके पति मछुआरा समुदाय से हैं और वे कोलाबा में ससून डॉक से अपने घर जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि बीएमडब्ल्यू कार मिहिर के पिता राजेश शाह के नाम पर है। राजेश शाह और ड्राइवर राजऋषि राजेंद्रसिंह बिदावत को घटना के बाद रविवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया। राजेश शाह और बिदावत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) समेत अन्य प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। राजेश शाह शिवसेना (शिंदे गुट) का नेता है। इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि कानून सभी के लिए बराबर है और किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
Edited By: Navin Rangiyal
