सम्बंधित जानकारी
- मच्छु नदी में पहले भी गई थी हजारों की जान, अब केबल पुल हादसे में हुई 134 की जलसमाधि
- Morbi Bridge Collapse : नदी का नजारा देख रहे लड़के ने परिवार को डूबते देखा, सांसद ने खोए अपने 12 रिश्तेदार
- मोरबी पुल हादसा, 9 लोग गिरफ्तार, बड़ा सवाल- 150 की क्षमता वाले पुल पर कैसे पहुंचे 500 लोग?
- दुश्मन भारत की एकता को तोड़ने की कोशिश कर रहे, हमें ऐसी ताकतों को जवाब देना है : मोदी
- मोरबी हादसे से भावुक मोदी ने बनासकांठा में कहा- मन मजबूत कर आपके बीच आ पाया हूं...
पीएम मोदी के दौरे से पहले रातोंरात चमकाया मोरबी का अस्पताल, कांग्रेस ने बताया त्रासदी का इवेंट
मोरबी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पुल हादसे में घायल हुए लोगों से मिलने के लिए आज मोरबी के सरकारी अस्पताल का दौरा करेंगे। दौरे के मद्देनजर अस्पताल को रातोंरात चमका दिया गया। मामले पर बवाल मच गया। कांग्रेस ने मोरबी के अस्पताल में हो रहे मरम्मत के काम की तस्वीरें ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा।
पीएम मोदी की यात्रा से पहले मजदूरों को 300 बिस्तर वाले अस्पताल के एक हिस्से को साफ करते तथा पेंट करते हुए देखा गया। यह अस्पताल भूतल के साथ दो मंजिला बना हुआ है। अस्पताल के प्रवेश द्वार के कुछ हिस्सों पर पीले रंग का पेंट किया गया जबकि अस्पताल के भीतर कुछ हिस्सों पर सफेद पेंट किया गया।
एक चिकित्सक ने बताया कि मोरबी में मच्छु नदी पर बने केबल पुल के टूटने की घटना में घायल हुए छह लोगों का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है जबकि चार से पांच अन्य घायलों का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। अभी तक 56 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।
कांग्रेस द्वारा ट्विटर पर पोस्ट की गई तस्वीरों में मोरबी के अस्पताल के भीतर रातभर चले मरम्मत के काम को दिखाया गया है। इसमें पेंट करना, दीवारों पर नई टाइल लगाना और छोटे-मोटे निर्माण कार्य शामिल हैं।
कांग्रेस ने कटाक्ष करते हुए कहा, 'त्रासदी का इवेंट। कल प्रधानमंत्री मोदी मोरबी के सिविल अस्पताल जाएंगे। उससे पहले वहां रंगाई-पुताई का काम चल रहा है। चमचमाती टाइल्स लगायी जा रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर में कोई कमी न रहे, इसका सारा प्रबंध हो रहा है। इन्हें शर्म नहीं आती। इतने लोग मर गए और ये इवेंटबाजी में लगे हैं।'
त्रासदी का इवेंट
— Congress (@INCIndia) October 31, 2022
कल PM मोदी मोरबी के सिविल अस्पताल जाएंगे। उससे पहले वहां रंगाई-पुताई का काम चल रहा है। चमचमाती टाइल्स लगाई जा रही हैं।
PM मोदी की तस्वीर में कोई कमी न रहे, इसका सारा प्रबंध हो रहा है।
इन्हें शर्म नहीं आती! इतने लोग मर गए और ये इवेंटबाजी में लगे हैं। pic.twitter.com/MHYAUsfaoC
आम आदमी पार्टी (आप) ने भी अस्पताल में पेंट किए जाने की एक वीडियो पोस्ट की है। आप ने दावा किया, 'मोरबी सिविल अस्पताल में रात भर पेंट किया गया ताकि प्रधानमंत्री मोदी के फोटोशूट के दौरान इमारत की खराब हालत का पर्दाफाश न हो जाए।'
उल्लेखनीय है कि रविवार को मोरबी में ब्रिज गिरने से 135 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। कई घायलों को मोरबी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।Morbi Civil Hospital में रातों रात रंग-पुताई की जा रही है ताकि कल PM Modi के Photoshoot में घटिया बिल्डिंग की पोल ना खुल जाए
— AAP (@AamAadmiParty) October 31, 2022
141 लोग मर चुके हैं, सैकड़ों लोग लापता हैं, असली दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई लेकिन भाजपाइयों को फोटोशूट करके लीपापोती की पड़ी है..#BJPCheatsGujarat pic.twitter.com/KVDLdblD6C
