1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. doctors fight in IMA meet jabalpur

IMA की मीटिंग में बवाल, डॉक्टरों में जमकर चले लात-घूंसे

jabalpur
जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) मध्यप्रदेश की वार्षिक बैठक में जमकर बवाल हुआ। स्वागत भाषण के दौरान डॉक्टरों के 2 गुट आपस में भिड़ गए और उनमें जमकर लात-घूंसे चले। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
 
जबलपुर में आईएमए मध्यप्रदेश स्टेट की वार्षिक काउंसिल बैठक थी। बैठक में इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, भोपाल के डॉक्टर सदस्य भी शामिल हुए थे।
 
बताया जा रहा है कि बैठक शुरू होने के पहले आईएमए के जिला अध्यक्ष डॉ. अमरेंद्र पांडे ने स्वागत भाषण देना शुरू किया। इस दौरान डॉ. पांडे ने कुछ डॉक्टरों पर टिप्पणी करना शुरू दी। इस पर बवाल मच गया। 
 
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बात धक्का-मुक्की से शुरू हुई। फिर डॉक्टरों ने एक दूसरे पर जमकर लात-घूंसे चलाए। विवाद बढ़ता देख IMA जबलपुर के पदाधिकारियों ने पुलिस को कॉल कर दिया। हालांकि पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि किसी भी पक्ष द्वारा शिकायत नहीं कराने पर समझाइश देकर वापस लौट गई।
अगला लेख
जबलपुर में 4.3 तीव्रता का भूकंप, लोगों में दहशत