1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Mithun Chakraborty joins BJP

कोलकाता में पीएम की रैली से पहले मिथुन चक्रवर्ती भाजपा में शामिल

Mithun Chakraborty
कोलकाता। सिने अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती रविवार को यहां ब्रिगेड परेड मैदान में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।
 
भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने अन्य नेताओं की उपस्थिति में मिथुन चक्रवर्ती का पार्टी में स्वागत किया।
 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने मुंबई में अभिनेता के आवास पर पिछले महीने उनसे मुलाकात की थी। इसके बाद उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें शुरू हो गई थीं।
 
तृणमूल कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य रह चुके अभिनेता ने सारदा पोंजी घोटाले में नाम आने के बाद 2016 में उच्च सदन की सदस्यता छोड़ दी थी।
 
उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं और इसकी शुरुआत 27 मार्च से हो रही है। मतगणना 2 मई को होगी।
अगला लेख
पीएम मोदी का ममता पर बड़ा हमला, कहा- दीदी की स्कूटी नंदीग्राम में गिरना तय