1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Mention of Ram temple at BJP executive site

भाजपा कार्यकारिणी स्थल पर प्रदर्शनी में राम मंदिर व पार्टी की उपलब्धियों का उल्लेख

BJP
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी स्थल पर लगाई गई एक प्रदर्शनी में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण कार्य पर विशेष ध्यान दिया गया है। 2 दिवसीय कार्यकारिणी सोमवार को यहां स्थित नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के कनवेंशन सेंटर में आरंभ हुई।
 
प्रदर्शनी मोटे तौर पर 6 विषयों पर आधारित है जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा को संस्कृति के ध्वजवाहक के रूप में दिखाया गया है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे पार्टी ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण और काशी विश्वनाथ और महाकालेश्वर मंदिरों के कायाकल्प द्वारा भारत की प्राचीन संस्कृति को संरक्षित और बहाल किया है।
 
प्रदर्शनी में भाजपा ने इस बात पर भी प्रकाश डाला है कि भारत कैसे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 'विश्व गुरु' के रूप में उभर रहा है। प्रदर्शनी में पार्टी के राष्ट्रवादी एजेंडे, भारत को मजबूत करने के लिए मोदी सरकार द्वारा किए गए विभिन्न उपायों और विशेष रूप से कोविड-19 महामारी के दौरान पार्टी द्वारा किए गए कल्याण और सार्वजनिक सेवा कार्यों को प्रदर्शित किया गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
हाइवे पर निकलने से पहले कर लें FASTag से जुड़ी ये तैयारी, NHAI ने दिया बड़ा अपडेट