"तानाशाह बहुत घबराया हुआ है..." मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़ी कांग्रेस; खरगे ने रखीं 3 बड़ी शर्तें
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि उनकी पार्टी 3 मांगों पर समझौता नहीं करेगी। उन्होंने दिल्ली में महिला पत्रकारों के उत्पीड़न की निंदा करते हुए कहा कि तानाशाह बहुत घबराया हुआ है। ALSO READ: बिना नंबर प्लेट की प्राइवेट कार में नेहा बोरा को ले गई पुलिस? बवाल के बाद नरेला में छोड़ा
खरगे ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि कांग्रेस पार्टी की 3 मांगे non-negotiable हैं। पहली, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा। दूसरी, SIR को रद्द करना। तीसरी, बैलेट पेपर पर चुनाव कराना। देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता और इंडिया गठबंधन के साथी इन तीन मुद्दों को लेकर सड़कों पर हैं। जो भी Civil Society Members व Youth Organisations इन मुद्दों पर देश में जगह-जगह संघर्ष कर रहे हैं, हम उनके साथ हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि दूसरी ओर भाजपा ने दिल्ली में महिला पत्रकारों का उत्पीड़न किया, वो बेहद निंदनीय है। तानाशाह बहुत घबराया हुआ है, ध्यान भटकाने के एक और अध्याय के लिए तैयार रहिए।
कांग्रेस पार्टी की 3 माँगे non-negotiable हैं। पहली, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफ़ा दूसरी, SIR को रद्द करना तीसरी, Ballot Paper पर चुनाव कराना देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता और INDIA गठबंधन के साथी इन तीन मुद्दों को लेकर सड़कों पर हैं। जो भी Civil Society Members व Youth Organisations इन मुद्दों पर देश में जगह-जगह संघर्ष कर रहे हैं, हम उनके साथ हैं। दूसरी ओर भाजपा ने दिल्ली में महिला पत्रकारों का उत्पीड़न किया, वो बेहद निंदनीय है। तानाशाह बहुत घबराया हुआ है, ध्यान भटकाने के एक और अध्याय के लिए तैयार रहिए।
— Mallikarjun Kharge (@kharge) October 5, 2026
गौरतलब है कि जस्टिस उज्जवल भुइयां के वोटिंग अधिकार संबंधी बयान के बाद CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तेज हो गई है। जस्टिस उज्जवल भुइयां ने हैदराबाद की नलसर यूनिवर्सिटी में कहा कि वोटिंग से रोकने वाली प्रक्रिया मनमानी है। इसे कोई बहाना सही नहीं ठहरा सकता। ऐसी प्रक्रिया संवैधानिक व्यवस्था को नकारती है। उन्होंने कहा कि अरबपति हो या रिक्शे वाला, दोनों के वोट बराबर होती है। जस्टिस भुइयां के बयान के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की मुश्किल बढ़ गई। ALSO READ: जस्टिस भुइयां के बयान से घिरे मुख्य चुनाव आयुक्त, जयराम रमेश ने मांगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और कॉकरोच जनता पार्टी ने पिछले 3 दिनों से मोर्चा खोल रखा है। सीजेपी ने 10 अक्टूबर को दिल्ली में एक बड़े प्रदर्शन का एलान किया है।

