गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Live Updates : 12 september
Written By
Last Updated : रविवार, 12 सितम्बर 2021 (19:02 IST)

Live Updates : कल हो सकता है गुजरात के नए CM भूपेन्द्र पटेल का शपथ ग्रहण समारोह

Live Updates : कल हो सकता है गुजरात के नए CM भूपेन्द्र पटेल का शपथ ग्रहण समारोह - Live Updates : 12 september
विजय रूपाणी के इस्तीफे के बाद रविवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में भूपेन्द्र पटेल को नया नेता चुना गया। वे राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। पटेल पाटीदार समाज से आते हैं और घाटलोदिया सीट से विधायक हैं।


06:44 PM, 12th Sep
भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद भूपेंद्र पटेल ने राज्यपाल से की मुलाकात। भूपेंद्र पटेल कल ले सकते हैं मुख्यमंत्री पद की शपथ। मीडिया खबरों के मुताबिक कल 2 बजकर 20 मिनट पर हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह।

06:01 PM, 12th Sep
राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे गुजरात के नए मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल। कल मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है।
 



04:09 PM, 12th Sep
भूपेन्द्र पटेल होंगे गुजरात के नए मुख्यमंत्री। पटेल घाटलोदिया सीट से विधायक हैं। भाजपा विधायक दल की बैठक में भूपेन्द्र पटेल के नाम पर सर्वसम्मति बनी। पटेल पाटीदार समुदाय से आते हैं।

03:42 PM, 12th Sep
-भाजपा विधायक दल की बैठक जारी।
-कुछ ही देर में विजय रुपाणी का भाषण होगा।
-रुपाणी रखेंगे नए नए नेता के नाम का प्रस्ताव।

03:20 PM, 12th Sep
-गांधीनगर भाजपा ऑफिस में भाजपा कोर कमेटी की बैठक खत्म।
-कुछ ही देर में शुरू होगी भाजपा विधायक दल की बैठक। इसी में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगने की उम्मीद। 

03:17 PM, 12th Sep
-मीडिया खबरों के अनुसार, गुजरात के नए सीएम की रेस में आरसी फालदू सबसे आगे।
-आरसी फालदू सौराष्ट्र का जाना-माना चेहरा होने के साथ ही पाटीदार नेता भी हैं।
-नितिन पटेल का दावा भी मजबूत।

02:15 PM, 12th Sep
-केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्‍ठ भाजपा नेता मनसुख मांडविया गुजरात भाजपा के दफ्तर पहुंचे।
-कुछ ही देर में शुरू होगी भाजपा विधायक दल की बैठक।

01:35 PM, 12th Sep
-पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर और प्रहलाद जोशी पार्टी दफ्तर पहुंचे।
-गुजरात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल गांधीनगर स्थित दफ्‍तर पहुंचे।
-विजय रुपाणी भी भाजपा दफ्तर पहुंचे।

01:24 PM, 12th Sep
 एलओसी से सटे राजौरी जिला के डोरीमान में जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को एक आतंकी को ढेर करने में सफलता मिली है। फिलहाल अभी भी दोनों ओर से फायरिंग जारी है क्योंकि 2 से 3 आतंकी अभी भी घेरे में हैं।

01:01 PM, 12th Sep
-विधायक दल की बैठक से पहले बोले नितिन पटेल- मुख्यमंत्री ऐसा होना चाहिए, जिसे पूरा राज्य जानता हो।
-मीडिया खबरों के अनुसार, सीएम पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहा है नितिन पटेल का नाम।
-कहा- मीडिया का काम है कयास लगाना, जो 5-6 नाम सामने आ रहे हैं। इनके अलावा भी कोई और बन सकता है मुख्‍यमंत्री।

11:40 AM, 12th Sep
केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर ने रविवार सुबह भाजपा के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल से मुलाकात की। तोमर भी विधायक दल की बैठक में भाग लेंगे। भाजपा ने नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए विधायक दल की बैठक के वास्ते केंद्रीय मंत्री तोमर और प्रह्लाद जोदी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

11:10 AM, 12th Sep
गुजरात भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल के आवास पहुंचे। नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा।

11:09 AM, 12th Sep
गुजरात के मुख्यमंत्री के इस्तीफा पर बयान देते हुए शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि यह भाजपा का अंदरूनी मामला है। उन्होंने कहा कि हम उत्तर प्रदेश में करीब 100 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, जो अगले साल होंंगे। गोवा में हम 20 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, हम गठबंधन कर सकते हैं।

09:35 AM, 12th Sep
गुजरात पहुंचे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा विधायक दल की बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में होंगे शामिल। इस बैठक से निकलेगा गुजरात के नए मुख्यमंत्री का नाम।

09:27 AM, 12th Sep
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 28,591 नए मामले सामने आए, 34,848 रिकवर हुए और 338 लोगों की मौत। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,32,36,921 हुई। 3,24,09,345 ने जीती महामारी से जंग। एक्टिव मरीजों की संख्‍या घटकर 3,84,921 हुई। कोरोना संक्रमण की वजह से 4,42,655 की मौत।

08:30 AM, 12th Sep
-विजय रुपाणी बीच कार्यकाल में पद छोड़ने वाले गुजरात के 14वें मुख्‍यमंत्री।
-उनसे पहले डॉ.जीवराज मेहता, बलवंत राय मेहता, धनश्याम ओझा, चिमनभाई पटेल, बाबूभाई पटेल, माधवसिंह सोलंकी, अमरसिंह चौधरी, छबीलदास मेहता, केशुभाई पटेल, सुरेश चंद्र मेहता, शंकर सिंह वाघेला, दिलीप भाई पारिख और आनंदीबेन पटेल को भी बीच कार्यकाल में पद छोड़ना पड़ा था।

08:24 AM, 12th Sep
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी और नरेंद्र सिंह तोमर आज गुजरात दौरे पर जाएंगे। राज्य में आज दोपहर 3 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक में चुना जाएगा राज्य का नया मुख्यमंत्री। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की भी भाजपा विधायक दल की बैठक में शामिल होने की संभावना।

08:24 AM, 12th Sep
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी और नरेंद्र सिंह तोमर आज गुजरात दौरे पर जाएंगे। राज्य में आज विधायक दल की बैठक में चुना जाएगा राज्य का नया मुख्यमंत्री। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की भी भाजपा विधायक दल की बैठक में शामिल होने की संभावना।

08:22 AM, 12th Sep
-सितंबर के पहले 12 दिनों में मात्र 2 बार घटे पेट्रोल डीजल के दाम।
-आखिरी बार 5 सितंबर को यह 15 पैसे सस्ता हुआ था।
-इस तरह सितंबर में दोनों ईंधनों की कीमतों में 30 पैसे की कमी आई है।
-पिछले 7 दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर है।