मंगलवार, 21 मार्च 2023
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Gujarat New CM : Not in race to become Gujarat CM, says CR Patil
Written By
पुनः संशोधित शनिवार, 11 सितम्बर 2021 (23:18 IST)

Gujarat New CM : सीआर पाटिल ने अटकलों पर लगाया विराम, बोले- मैं CM बनने की रेस में नहीं

विजय रूपाणी गुजरात के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे चुके हैं और अब तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं कि आखिर अगला चेहरा कौन जिस पर भाजपा भरोसा जताने जा रही है। अगले मुख्‍यमंत्री के लिए ‍जो नाम दौड़ में सबसे आगे हैं, उनमें पटेल समुदाय से ताल्लुक रखने वाले नेता ही ज्यादा हैं।
वर्तमान उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया एवं पुरुषोत्तम रूपाला के नाम दौड़ में सबसे आगे हैं। ये सभी पटेल समुदाय से ही आते हैं। गोरधन झड़ाफिया का नाम भी मुख्यमंत्री पद के लिए चल रहा है, लेकिन इस दौड़ में सबसे आगे मांडविया और नितिन पटेल को माना जा रहा है। इसके साथ एक और नाम दौड़ में बना हुआ, वे गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सीआर पाटिल हैं।

पाटिल नवसारी से तीन बार के सांसद हैं। साथ ही उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विश्वसनीय करीबी माना जाता है। इस बीच सीआर पाटिल ने कहा कि वे किसी रेस में शामिल नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि विजय रूपाणी ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। स्वाभाविक रूप से मेरे सहित नए मुख्यमंत्री के लिए मीडिया में ढेरों नाम हैं।
मैं इस वीडियो के माध्यम से स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं ऐसी किसी भी दौड़ में नहीं हूं। विजय रूपाणी और पार्टी द्वारा नियुक्त नए मुख्यमंत्री के साथ मिलकर हम अगले विधानसभा चुनाव में 182 में से 182 सीटें जीतने के अपने लक्ष्य को हासिल करेंगे और पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।
ये भी पढ़ें
सरकार का दावा, देश में अब तक Corona टीकों की 73.73 करोड़ खुराक दी गई