सम्बंधित जानकारी
- Data Story : खत्म नहीं हुआ है कोरोनावायरस का कहर, पहली बार 1 दिन में कोरोना से 6000 से ज्यादा की मौत
- CoronaVirus India Update : देश में कोविड-19 के 94,052 नए मामले, एक दिन में सर्वाधिक 6,148 लोगों की मौत
- बच्चों में इस तरह पहचानें Corona और Black Fungus के लक्षण
- केंद्र का राज्यों को निर्देश- सार्वजनिक मंच पर साझा न करें वैक्सीन स्टोरेज से जुड़ी जानकारी
- कोवैक्सीन के असर पर उठे सवाल और विवाद के बीच भारत बायोटेक का ऐलान- असर जांचने को करेगी चौथे फेज का ट्रायल
Live Updates : साल का पहला सूर्य ग्रहण आज
नई दिल्ली। खबरों के लिहाज से गुरुवार को दिन बेहद अहम है। मुंबई में बारिश, सूर्य ग्रहण, कोरोनावायरस समेत इन खबरों पर आज रहेगी देशभर की नजर...
11:44 AM, 10th Jun
आज यानी 10 जून को दुनिया भर के लोग सूर्य ग्रहण का नजारा देख सकेंगे। साल का पहला सूर्य ग्रहण आज दोपहर के समय से आरंभ हो जाएगा। ग्रहण दोपहर 01 बजकर 42 मिनट से आरम्भ होकर शाम के 06 बजकर 41 मिनट तक चलेगा। हालांकि भारत में इस सूर्य ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा।
10:08 AM, 10th Jun
-भारत में एक दिन में कोविड-19 के 94,052 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,91,83,121 हो गई। उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 11,67,952 हो गई है।
-देश में पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 6148 लोगों की मौत। अब तक कुल 3,59,676 लोग मारे गए।
-देश में पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 6148 लोगों की मौत। अब तक कुल 3,59,676 लोग मारे गए।
10:07 AM, 10th Jun
-मुंबई के मलवनी इलाके में एक मंजिला मकान के दूसरे ढांचे पर गिरने से आठ बच्चों सहित 11 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य लोग घायल हो गए।
-मलवनी इलाके में अब्दुल हमीद रोड के न्यू क्लेक्टर कम्पाउंड में बुधवार रात करीब सवा 11 बजे यह हादसा हुआ। दमकल विभाग तथा अन्य एजेंसियों के कर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव एवं तलाश अभियान शुरू किया।