1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Latest Petrol Diesel Prices for 5 September 2024

Petrol Diesel Price: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल डीजल के ताजा भाव, जानें क्या हैं आपके नगर में दाम

प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव

Latest Petrol Diesel Prices
Petrol Diesel Price: भारतीय तेल कंपनियों ने आज गुरुवार, 5 सितंबर के लिए पेट्रोल-डीजल (Petrol and Diesel) की नई कीमतें  जारी कर दी हैं। तेल कंपनियों द्वारा देशभर में पेट्रोल-डीजल के भाव हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट किए जाते हैं। नए भावों के अनुसार बिहार व महाराष्ट्र सहित देश के कई राज्यों में आज पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है, वहीं कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल आज सस्ता हो गया है। इसके अलावा कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया  है।
 
देश के प्रमुख 4 शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव : दिल्ली में पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 103.44 और डीजल 89.97, कोलकाता में पेट्रोल 104.95 और डीजल 91.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.85 और डीजल 92.44 रुपए प्रति लीटर है।

 
बिहार-यूपी में बदले भाव : बिहार में पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है। बिहार में पेट्रोल 43 पैसे बढ़कर 107.60 रुपए प्रति लीटर और डीजल 40 पैसे बढ़कर 94.29 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। इसके अलावा यूपी में पेट्रोल 6 पैसे बढ़कर 94.57 रुपए प्रति लीटर और डीजल 7 पैसे बढ़कर 87.64 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है, वहीं महाराष्ट्र में पेट्रोल के दाम 72 पैसे बढ़कर 104.59 रुपए प्रति लीटर और डीजल  69 पैसे बढ़कर 91.11 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल के भावों को संशोधित करती हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। अगर दामों को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Weather Updates: भारी बारिश से आंध्र में 65 हजार घरों को नुकसान, IMD ने दिया 18 राज्यों में भारी वर्षा का अलर्ट