सम्बंधित जानकारी
- कर्नाटक में शाम 5 बजे तक 65.69 फीसदी मतदान (live updates)
- Karnataka Election Exit Poll 2023 LIVE: कर्नाटक में किसकी सरकार, क्या कहते हैं एक्जिट पोल
- यदि हम वोट नहीं देते तो आलोचना का भी हक नहीं : नारायण मूर्ति
- karnataka assembly election: बीजेपी और कांग्रेस दोनों को कर्नाटक से उम्मीद
- Karnataka Assembly Election Result 2023 Live: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 परिणाम : दलीय स्थिति
Karnataka Election Exit Poll 2023: कर्नाटक में कांटे की टक्कर, JDS बन सकती है किंगमेकर
Karnataka Election Exit Poll 2023 LIVE: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 (Karnataka Assembly Election 2023) के लिए मतदान संपन्न हो चुका है और परिणाम 13 मई को घोषित किए जाएंगे। लेकिन, एक्जिट पोल रुझानों में राज्य में कांटे का मुकाबला होता दिख रहा है। यह भी हो सकता है कि राज्य में त्रिशंकु विधानसभा (Hung Assembly) की स्थिति निर्मित हो जाए। ऐसी स्थिति में पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी की पार्टी जदएस की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है। हालांकि कुछेक पोल ऐसे भी हैं जो भाजपा और कांग्रेस को बहुमत के करीब पहुंचाते हुए दिखा रहे हैं।
न्यूज नेशन-सीजीएस के मुताबिक सत्तारूढ़ भाजपा को 114 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस 86 सीटें जीत सकती हैं। जेडीएस 21 सीटें जीत सकती है, जबकि 3 सीटें अन्य के खाते में जा सकती हैं। रिपब्लिक टीवी-पगमार्ग के पोल में कांग्रेस को बढ़त दिखाई गई है। इसके मुताबिक भाजपा को 85 से 100 सीटें, जबकि कांग्रेस को 94 से 108 सीटें मिल सकती हैं। 24 से 32 सीटें जदएस को मिल सकती हैं। वहीं, अन्य के खाते में 2 से 6 सीटें जा सकती हैं।
जीन्यूज मार्टिज पोल के मुताबिक कांग्रेस को बढ़त बताई गई है। इस पोल के मुताबिक भाजपा को 79 से 94 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस कांग्रेस 103 से 118 सीटें हासिल कर सकती है। जदएस 25 से 33 जीत सकती है, जबकि अन्य 2 से 5 सीटें जीत सकते हैं।
सुवर्णा न्यूज-जन की बात के मुताबिक भाजपा को 94 से 117 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस 91 से 109 सीटों जीत सकती है। जदएस 24 से 32 और अन्य 2 से 6 सीटें हासिल कर सकते हैं। टीवी 9 भारतवर्ष-पोल स्ट्रेट के मुताबिक किसी भी दल को बहुमत नहीं मिलने जा रहा है। इस पोल के मुताबिक भाजपा को 88 से 98 सीटें, कांग्रेस को 99 से 109 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, जदएस 21 से 26 और अन्य 0 से 4 सीटें जीत सकते हैं।
एबीपी न्यूज-सीवोटर पोल के मुताबिक भाजपा 83 से 95 सीटें जीत सकती है, जबकि कांग्रेस 100 से 112 सीटें जीतकर सबसे बड़े दल के रूप में उभर सकती है। 21 से 29 सीटों पर जदएस जीत हासिल कर सकती है, वहीं अन्य के खाते में 2 से 6 सीटें जा सकती हैं।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
