जमुई छेड़छाड़ केस, एनकाउंटर में मुख्य आरोपी और साथी को लगी गोली, दोनों अस्पताल में भर्ती
Jamui molestation case: बिहार में जमुई जिले में हाल ही में हुए चर्चित छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने मंगलवार को एनकाउंटर के बाद मुख्य आरोपी नंदन यादव और एक अन्य हरेराम यादव को गिरफ्तार कर लिया है। एनकाउंटर में नंदन को पांव में गोली लगी है, जबकि हरेराम को भी पांव में चोट आई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी ट्रैक्टर ड्राइवर हैं और रेती ढोने का काम करते हैं।
छापेमारी के दौरान पुलिस पर फायरिंग
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छेड़छाड़ के मुख्य आरोपी और उसके साथी के एक विशिष्ट इलाके में छिपे होने की सूचना पुलिस को मिली थी। इस सूचना के आधार पर जब पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आत्मसमर्पण करने को कहा, तो बदमाशों ने पुलिस बल पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से हुई इस मुठभेड़ में केस का मुख्य आरोपी और उसका एक सहयोगी गोली लगने से घायल होकर गिर पड़े। ALSO READ: जमुई में नाबालिग लड़की से बदसलूकी, पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 आरोपी गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला
#WATCH | Jamui, Bihar: Nandan Yadav, the prime accused in the harassment of a minor girl in Jamui, has been shot in the leg during an encounter with the police. More details awaited.
— ANI (@ANI) September 22, 2026
(Visuals from Jamui Sadar Hospital; source: Jamui Police) pic.twitter.com/7ffJbpb4Nr
इस बीच, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों को मौके से दबोच लिया। एनकाउंटर के तुरंत बाद पुलिस वाहन से दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सुरक्षा घेरे में रखा गया है। घटना के बाद संबंधित इलाके में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। ALSO READ: जमुई में छात्रा से बदसलूकी पर भड़के राहुल गांधी, कहा- अंधभक्त ऐसी सोच को सामान्य ठहराते हैं
क्या है पूरा मामला?
यह पूरी घटना 19 सितंबर की शाम की है। जमुई में एक नाबालिग छात्रा अपने एक साथी छात्र के साथ दोपहिया वाहन से कहीं जा रही थी। उसी दौरान सड़क पर कुछ मनचलों ने उनके वाहन को जबरन रोक लिया। युवकों ने दोनों को चारों तरफ से घेर लिया और उनके साथ धक्का-मुक्की, मारपीट व अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। वायरल वीडियो में पीड़ित लड़का और लड़की रोते हुए हाथ जोड़कर आरोपियों से उन्हें छोड़ देने की गुहार लगाते दिखाई दे रहे हैं।
आरोप है कि इस दौरान मनचलों ने लड़की के साथ अनुचित तरीके से छूने और छेड़खानी करने की कोशिश भी की। इतना ही नहीं, आरोपियों ने इस पूरी करतूत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो सामने आते ही लोगों में भारी आक्रोश फैल गया, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपियों की पहचान की और उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया।

