1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Indian Army has made major changes to its social media policy
Last Modified: नई दिल्ली , गुरुवार, 25 दिसंबर 2025 (19:09 IST)

Indian Army ने किया सोशल मीडिया पॉलिसी में बड़ा बदलाव, सेना ने जारी की नई Guidelines

Indian Army
Indian Army News : भारतीय सेना ने अपने जवानों के लिए सोशल मीडिया चलाने को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। इस नई गाइडलाइन में जवानों के शोसल मीडिया ऐप्‍स और उनके चलाने को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इस नई गाइडलाइन के मुता‍बिक, इंस्टाग्राम जैसे ऐप्स पर केवल जानकारी देखने और निगरानी की अनुमति होगी, कमेंट या राय साझा नहीं की जा सकेगी। व्हाट्सऐप, स्काइप, टेलीग्राम और सिग्नल पर सामान्य जानकारी साझा की जा सकेगी। सरल शब्दों में कहें तो सेना के जवान और अफसर इंस्टाग्राम का प्रयोग केवल जानकारी देखने और निगरानी करने के लिए कर सकेंगे।

खबरों के अनुसार, भारतीय सेना ने अपने जवानों के लिए सोशल मीडिया चलाने को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। इस नई गाइडलाइन में जवानों के शोसल मीडिया ऐप्‍स और उनके चलाने को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इस नई गाइडलाइन के मुता‍बिक, इंस्टाग्राम जैसे ऐप्स पर केवल जानकारी देखने और निगरानी की अनुमति होगी, कमेंट या राय साझा नहीं की जा सकेगी।
व्हाट्सऐप, स्काइप, टेलीग्राम और सिग्नल पर सामान्य जानकारी साझा की जा सकेगी। सरल शब्दों में कहें तो सेना के जवान और अफसर इंस्टाग्राम का प्रयोग केवल जानकारी देखने और निगरानी करने के लिए कर सकेंगे। इंस्टाग्राम पर कोई कमेंट/व्यूज़ शेयर नहीं किए जाएंगे।
 
कंटेंट सिर्फ़ जाने-पहचाने लोगों के साथ ही शेयर किया जाएगा। पाने वाले व्यक्ति की सही पहचान करने की ज़िम्मेदारी यूज़र की होगी। लिंक्डइन का इस्तेमाल सिर्फ़ संभावित कर्मचारियों/नियोक्ताओं के बारे में जानकारी पाने के लिए रिज्यूमे अपलोड करने के लिए किया जा सकता है।
इसके अलावा यूट्यूब, एक्स, क्वोरा प्लेटफॉर्म का उपयोग केवल जानकारी देखने या सीखने तक सीमित रहेगा। इन पर किसी भी तरह का खुद का कंटेंट अपलोड करने की इजाजत नहीं होगी। सेना अधिकारियों के मुताबिक, यह फैसला जवानों की सुरक्षा और संवेदनशील जानकारियों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से लिया गया है।
बीते समय में सोशल मीडिया के जरिए जवानों को हनी ट्रैप का शिकार बनाने के कई मामले सामने आने के बाद सेना ने जवानों के लिए सोशल मीडिया चलाने नियम काफी सख्त कर दिए थे, जिसके बाद अब नई गाइडलाइन को काफी अहम माना जा रहा है।
Edited By : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
Indigo ने रद्द की 67 उड़ानें, यात्री हुए परेशान, जानिए क्‍या है वजह...