1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. australia social media ban under 16

ऑस्ट्रेलिया में सोशल मीडिया बैन, 16 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं चला सकेंगे फेसबुक और इंस्टाग्राम

social media
Social Media ban in Australia : ऑस्ट्रेलिया में आज से 16 साल से कम उम्र के बच्चे सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। वे अब फेसबुक, इंस्टाग्राम, टिकटॉक और यूट्यूब नहीं चला सकेंगे। थ्रेड्स, एक्स, स्नैपचैट, किक, ट्विच और रेडिट भी बच्चों की पहुंच से दूर हो जाएंगे।
 
सोशल मीडिया साइट एक्स ने ऑस्ट्रेलिया में सोशल मीडिया प्रतिबंध का पालन करने का फैसला किया है। फेसबुक, यूट्यूब और टिकटॉक भी टीनएजर्स यूजर्स को अपने प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए कदम उठाने पर सहमत हो गए हैं।
 
हालांकि 16 वर्ष के कम उम्र के बच्चे डिस्कॉर्ड, गूगल क्लासरूम, मेसेंजर, गिटहब, वॉट्सएप, लेगो प्ले, स्टीम, रोब्लॉक्स और यूट्यूब किड्स जैसे प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल कर सकेंगे।
 
visa
प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के पीएम होने का यह एक गौरवपूर्ण दिन है क्योंकि उनके देश में 16 वर्ष से कम आयु के लोगों के लिए सोशल मीडिया अकाउंट पर विश्व स्तर पर पहली बार बैन लागू हो गया है।
 
नियमों का उल्लंघन होने पर बैन तोड़ने पर माता-पिता और बच्चों को सजा नहीं दी जाएगी। लेकिन कंपनियों को 49.5 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर यानी 32 मिलियन यूएस डॉलर तक का जुर्माना भुगतना पड़ सकता है।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
अमेरिका ने 85,000 वीजा किए रद्द, वीजा इंटरव्यू अगले साल तक स्थगित