1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. China Executes Ex-Banker For Taking In Bribe
Last Updated :बीजिंग , मंगलवार, 9 दिसंबर 2025 (17:49 IST)

China : चीन में भ्रष्टाचार की सजा सिर्फ मौत, टॉप बैंकर ने ली घूस तो जिंदगी से धोना पड़ा हाथ

China
चीन दुनिया का सबसे बड़ा मृत्युदंड लागू करने वाला देश है। हालांकि बीजिंग इन आंकड़ों का खुलासा नहीं करता, लेकिन माना जाता है कि चीन हर साल हजारों लोगों को मौत की सजा देता है। इनमें नॉन-वायोलेट अपराधों जैसे ड्रग्स और भ्रष्टाचार शामिल हैं।  भ्रष्टाचार के लिए चीन ने अपने एक टॉप बैंकर को मौत के घाट उतार दिया। यह बैंकर चीन के एक सरकारी एसेट मैनेजमेंट फर्म का पूर्व कार्यकारी (एक्जिक्यूटिव) था। 
सरकारी ब्रॉडकास्टर CCTV के मुताबिक चाइना हुआरोंग इंटरनेशनल होल्डिंग्स (CHIH) के पूर्व जनरल मैनेजर बाई तियानहुई को 2014 और 2018 के बीच प्रोजेक्ट्स के अधिग्रहण और फाइनेंसिंग में फायदा पहुंचाने के बदले 156 मिलियन डॉलर से ज्यादा की रिश्वत लेने का दोषी पाया गया था। अदालत के बयान में कहा गया अधिकारी अत्यधिक लालची थे और उनकी व्यक्तिगत संपत्ति भी जब्त कर ली जाएगी और उन्हें उनके राजनीतिक अधिकारों से वंचित कर दिया जाएगा।
 
CHIH, चाइना हुआरोंग एसेट मैनेजमेंट की सब्सिडियरी है, जो देश की सबसे बड़ी बैड-डेब्ट मैनेजमेंट कंपनियों में से एक है। अदालत ने कहा कि उन्होंने अपनी स्थिति का दुरुपयोग करते हुए 'अत्यधिक बड़ी' रिश्वतें प्राप्त कीं और यह परिस्थितियां 'विशेष रूप से गंभीर' थीं।  इसमें लोगों को नौकरियां, पदोन्नतियां या ठेके प्राप्त करने के लिए रिश्वत देना शामिल था। इसके अतिरिक्त तियानहुई पर बिगेमी (एक ही समय में दो शादी) का भी आरोप था, जिसमें उन्होंने दूसरी महिला के साथ 'पति-पत्नी' के रूप में जीवन यापन किया और बच्चों को जन्म दिया। 
इसके साथ ही, वह 25 मिलियन युआन से अधिक सार्वजनिक धन की गबन के दोषी पाए गए। सरकारी ब्रॉडकास्टर CCTV के अनुसार, फांसी से पहले अधिकारी को अपने करीबी रिश्तेदारों से मिलने की इजाजत दी गई थी। मीडिया खबरों के मुताबिक बाई तियानहुई को करीबी रिश्तेदारों से मिलने के बाद मंगलवार की सुबह तियानजिन में मौत की सजा दे दी गई। हालांकि ब्रॉडकास्टर यह जानकारी नहीं दी कि उसे कैसे मौत दी गई- फांसी देकर या जहर वाला इंजेक्शन देकर।  Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
देश को विभाजित करने वाले जयचंद व मीरजाफर जैसे पापी : योगी आदित्यनाथ