1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. navjot kaur sidhu suspended from congress
Last Modified: नई दिल्ली , मंगलवार, 9 दिसंबर 2025 (09:08 IST)

नवजोत कौर सिद्धू कांग्रेस से सस्पेंड, 500 करोड़ के बयान पर मचा था बवाल

navjot kaur
Navjot Kaur Sidhu news in hindi : वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता नवजोत कौर सिद्धू को सीएम पद के लिए 500 करोड़ वाला बयान खासा महंगा पड़ गया। पार्टी ने इस मामले में सख्त एक्शन लेते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया। ALSO READ: नवजोत सिद्धू ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किल, कहा सीएम बनने के लिए 500 करोड़ का सूटकेस
 
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने एक्स पर अपनी पोस्ट में यह जानकारी दी। इसके साथ पार्टी का आधिकारिक पत्र भी जारी किया है। 
 
नवजोत कौर सिद्धू ने दावा किया था कांग्रेस में जो 500 करोड़ रुपए का सूटकेस देता है, वह सीएम बन जाता है। उन्होंने कहा कि हमारे पास सीएम की कुर्सी पर बैठने के लिए 500 करोड़ रुपए नहीं हैं।
 
उन्होंने कहा कि अगर कोई भी पार्टी नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब को बेहतर बनाने की शक्ति देती है, तो हम परिणाम देंगे और राज्य को एक स्वर्णिम पंजाब में बदल देंगे। उन्होंने कहा कि सिद्धू अब सीएम चेहरा बनने की शर्त पर राजनीति में दोबारा सक्रिय हो सकते हैं।
 
कांग्रेस नेता सुखजिंदर रंधावा ने कौर के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब वह भाजपा से कांग्रेस में आई थीं, तो उन्हें मंत्री बनाया गया था। कौर बार-बार पदों के लिए धन देने की बातें उठा रही हैं।
 
कौर के बयान को सामने रखते हुए भाजपा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद पाने के लिए कम से कम 500 करोड़ रुपए देने पड़ते हैं, वरना यह संभव नहीं है। कांग्रेस गले तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई है।
edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
LIVE: लोकसभा में आज चुनाव सुधार पर चर्चा, उठेगा BLO की मौत का मुद्दा