1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Goa nightclub blaze Owners left for Thailand hours after incident, say police
Last Updated :नई दिल्ली , सोमवार, 8 दिसंबर 2025 (22:30 IST)

Goa nightclub blaze : हादसे वाले दिन ही Indigo विमान से विदेश भाग गए थे नाइट क्लब के मालिक, गोवा पुलिस ने मांगी इंटरपोल की मदद

Goa Police
गोवा पुलिस की एक टीम सोमवार को ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइटक्लब में शनिवार को लगी आग की घटना की जांच के सिलसिले में नाइटक्लब के सह-मालिकों गौरव और सौरभ लूथरा के दिल्ली विश्वविद्यालय के पास स्थित उनके घर पहुंची। नाइट क्लब में शनिवार रात भीषण आग लग गई थी। इसमें 25 लोगों की मौत हो गई थी। अब खबरें हैं कि इस क्लब के मालिक विदेश भाग गए हैं। गोवा पुलिस ने इंटरपोल से मदद मांगी है। 
मीडिया खबरों के मुताबिक गोवा अग्निकांड के मुख्य आरोपी घटना के तुरंत बाद देश से भागने में सफल रहे हैं। पुलिस को पता चला है कि वे हादसे वाले दिन ही मुंबई से फुकेट (थाईलैंड) निकल गए। अब गोवा पुलिस ने सीबीआई के जरिए इंटरपोल से सहायता मांगी है ताकि इन फरार क्लब मालिकों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर भारत लाया जा सके।
 
मीडिया खबरों के अनुसार पुलिस ने नाइट क्लब के 4 स्टाफ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें क्लब के चीफ जनरल मैनेजर राजीव मोदक, गेट मैनेजर प्रियांशु ठाकुर, बार मैनेजर राजवीर सिंघानिया और जनरल मैनेजर विवेक सिंह का नाम शामिल है। 
 
अरपोरा रेस्टोरेंट आग की घटना पर गोवा पुलिस ने ट्वीट कर लिखा- FIR दर्ज होने के तुरंत बाद, पुलिस ने आरोपी गौरव और सौरभ लूथरा के पतों पर रेड करने के लिए दिल्ली एक टीम भेजी। चूंकि वे वहां नहीं मिले, इसलिए उनके घर पर नोटिस चिपका दिया गया। 
7 दिसंबर की शाम तक, उनके खिलाफ LOC (लुक आउट सर्कुलर) जारी किया गया। इसके अलावा, मुंबई में ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन से संपर्क किया गया, और पता चला कि दोनों आरोपियों ने 7 दिसंबर को सुबह 5.30 बजे फुकेट के लिए फ्लाइट ली थी, यानी घटना के तुरंत बाद, जो आधी रात के आसपास हुई थी। यह पुलिस जांच से बचने की उनकी मंशा को दिखाता है। Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
जापान में 7.6 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी