1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Chief of Army Staff Asim Munir again made a statement against India
Last Modified: इस्लामाबाद , मंगलवार, 9 दिसंबर 2025 (13:19 IST)

CDF बनते ही आसिम मुनीर ने फिर उगला जहर, बोले- भारत भ्रम न पाले, दिया जाएगा तगड़ा जवाब...

Chief of Army Staff Asim Munir again made a statement against India
CDF Asim Munir News : पाकिस्तान के पहले चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज (CDF) बने आसिम मुनीर ने पदभार संभालने के बाद ए‍क बार फिर भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला है। 'गार्ड ऑफ ऑनर' के बाद अधिकारियों को संबोधित करते हुए मुनीर ने एक बार फिर गीदड़भभकी देते हुए कहा कि भारत किसी भ्रम में न रहे। भविष्य में किसी भी आक्रामक कार्रवाई की स्थिति में पाकिस्तान की प्रतिक्रिया पहले से अधिक तेज, कठोर और तीव्र होगी। मुनीर ने कहा कि पाकिस्तान शांतिपूर्ण राष्ट्र है, लेकिन आगाह किया कि किसी को भी इस्लामाबाद की क्षेत्रीय अखंडता या संप्रभुता को परखने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

खबरों के अनुसार, पाकिस्तान के पहले चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज (CDF) बने आसिम मुनीर ने पदभार संभालने के बाद पाकिस्तान सेना के हेडक्वार्टर GHQ में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान ए‍क बार फिर भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला है। 'गार्ड ऑफ ऑनर' के बाद अधिकारियों को संबोधित करते हुए मुनीर ने एक बार फिर गीदड़भभकी देते हुए कहा कि भारत किसी भ्रम में न रहे। भविष्य में किसी भी आक्रामक कार्रवाई की स्थिति में पाकिस्तान की प्रतिक्रिया पहले से अधिक तेज, कठोर और तीव्र होगी।
मुनीर ने कहा कि पाकिस्तान शांतिपूर्ण राष्ट्र है, लेकिन आगाह किया कि किसी को भी इस्लामाबाद की क्षेत्रीय अखंडता या संप्रभुता को परखने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने बदलते वैश्विक खतरे और युद्ध के स्वरूप का जिक्र करते हुए कहा कि सेना को आधुनिक चुनौतियों के अनुकूल बनना होगा। 
 
मुनीर ने नवगठित रक्षा बल मुख्यालय की स्थापना को ऐतिहासिक बताया और कहा कि इसका उद्देश्य सेना, वायु सेना और नौसेना की एकीकृत प्रणाली के माध्यम से बहु-डोमेन संचालन को आगे बढ़ाना है। मुनीर ने अफगान तालिबान को भी चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें पाकिस्तान तालिबान (TTP) और पाकिस्तान सरकार में से किसी एक से ही बेहतर रिश्ते रखने चाहिए।
इससे पहले भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान पर तंज कसते हुए कहा था कि भारत स्पष्ट नियमों और मानदंडों के तहत काम करता है, जहां हर कार्रवाई के लिए सरकार, जनता और मीडिया के प्रति जवाबदेह होती है।

जयशंकर का ये बयान मुनीर को संविधान संशोधन करके CDS बनाए जाने को लेकर है, जिसे पाकिस्तान में कानून के रखवालों ने संविधान की बेइज्जती बताया। कई जजों और वकीलों ने दुखी होकर इस्तीफा भी दे दिया है लेकिन पाकिस्तानी सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगी।
मुनीर अब सेना प्रमुख के रूप में अपने पांच साल के कार्यकाल के साथ-साथ सीडीएफ पद भी संभालेंगे। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत द्वारा पाकिस्तानी सुरक्षा प्रतिष्ठान को भारी नुकसान पहुंचाने के बाद फील्ड मार्शल के पद पर पदोन्नत हुए मुनीर देश के दूसरे फील्ड मार्शल और छह दशकों से भी अधिक समय में पहले फील्ड मार्शल हैं।
Edited By : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
जन्मदिन पर सोनिया गांधी को कोर्ट का नोटिस, वोटर लिस्ट में फर्जी तरीके से नाम दर्ज कराने का आरोप