सम्बंधित जानकारी
- EPS : न्यूनतम पेंशन 7500 की मांग, पेंशनभोगी करेंगे भूख हड़ताल
- EPFO : 28 को मिलेगी खुशखबरी, EPFO बढ़ाकर देगा ब्याज! इस बार कितना मिलेगा
- EPFO का बड़ा फैसला, हायर पेंशन वाली स्कीम की डेडलाइन बढ़ाई, अब इस तारीख तक कर सकेंगे अप्लाई
- रविदास मंदिर के जरिए दलित वोटर्स पर BJP की नजर,12 अगस्त को PM मोदी करेंगे मंदिर निर्माण का शिलान्यास
- Amarnath Shivling: भक्तों की बढ़ती भीड़ से फिर पिघला शिवलिंग, 18 से 3 फुट का हो गया
अच्छी खबर! 2022-23 के लिए PF पर ब्याज दर बढ़ाई
EPFO : सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 (financial year 2022-23) के लिए कर्मचारी भविष्य निधि योजना के तहत जमा पर 8.15 प्रतिशत ब्याज दर की पुष्टि की है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने 28 मार्च 2023 को 2022-23 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) जमा पर 8.15 प्रतिशत की दर से ब्याज देने का फैसला किया था।
इस तरह ईपीएफओ ने अपने 6 करोड़ से अधिक सदस्यों के लिए ब्याज में मामूली बढ़ोतरी की, जो इससे पहले 8.10 प्रतिशत थी। सोमवार को जारी एक आधिकारिक आदेश के अनुसार ईपीएफओ ने अपने क्षेत्रीय कार्यालयों को 2022-23 के लिए ईपीएफ पर 8.15 प्रतिशत की दर से ब्याज सदस्यों के खातों में जमा करने के लिए कहा है। यह आदेश ब्याज दर पर वित्त मंत्रालय की सहमति के बाद आया। अब ईपीएफओ के क्षेत्रीय कार्यालय ग्राहकों के खाते में ब्याज डालेंगे।
ईपीएफओ ने मार्च 2022 में 2021-22 के लिए ईपीएफ जमा पर ब्याज दर को घटाकर 8.10 प्रतिशत कर दिया है। यह 1977-78 के बाद से सबसे कम ब्याज दर थी, जब ईपीएफ ब्याज दर 8 प्रतिशत थी।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
