1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Encounter with security forces in Pulwama, a terrorist killed

पुलवामा में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

Terrorist Encounter
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में बुधवार को एक आतंकवादी मारा गया।तलाश अभियान उस समय मुठभेड़ में तब्दील हो गया जब आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कीं।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने पुलवामा के शारशाली गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद वहां की घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि तलाश अभियान उस समय मुठभेड़ में तब्दील हो गया जब आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कीं। अधिकारियों ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक अभियान जारी था।(भाषा) 
अगला लेख
Corona Live Updates : भारत में 49391 कोरोना संक्रमित, 1694 की मौत