सम्बंधित जानकारी
- केजरीवाल को महंगा पड़ा वादा, चुनाव आयोग का नोटिस
- शाहीन बाग प्रोटेस्ट पर भाजपा चुनाव आयोग की शरण में
- अनुराग ठाकुर 72 और प्रवेश वर्मा 96 घंटे नहीं कर सकेंगे पार्टी का प्रचार, चुनाव आयोग ने लगाया प्रतिबंध
- दिल्ली चुनाव : कांग्रेस की शिकायत पर BJP को EC ने दिया नोटिस
- अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा पर EC का चाबुक, सूची से हटाने के आदेश से प्रचार कराने की मांग बढ़ी
Election Commission | DCP को महंगा पड़ा आप और शाहीनबाग का कनेक्शन बताना, चुनाव आयोग ने दी सजा
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के डीसीपी राजेश देव के खिलाफ कड़ा संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने बुधवार को कहा कि उनका बयान पूरी तरह अवांछित था। आयोग ने उन्हें चुनावी कार्य से रोक दिया है।
गौरतलब है कि देव ने मीडिया के साथ जांच का ब्योरा साझा किया था जिसमें शाहीन बाग के शूटर का संबंध आम आदमी पार्टी से बताया गया था।
दिल्ली के पुलिस आयुक्त को भेजे पत्र में चुनाव आयोग ने कहा कि देव का यह कदम पूरी तरह से अवांछित था और उनके इस व्यवहार से स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने पर असर पड़ेगा।
देव ने मंगलवार को कहा था कि शाहीन बाग में शनिवार को गोलीबारी करने वाला कपिल बैसला आप का सदस्य है। इसके बाद आम आदमी पार्टी ने पुलिस अधिकारी के खिलाफ चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया। आयोग ने दिल्ली पुलिस को गुरुवार शाम 6 बजे तक अनुपालन रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।
