मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. अनुराग ठाकुर 72 और प्रवेश वर्मा 96 घंटे नहीं कर सकेंगे पार्टी का प्रचार, चुनाव आयोग ने लगाया प्रतिबंध
Written By
Last Modified: गुरुवार, 30 जनवरी 2020 (15:12 IST)

अनुराग ठाकुर 72 और प्रवेश वर्मा 96 घंटे नहीं कर सकेंगे पार्टी का प्रचार, चुनाव आयोग ने लगाया प्रतिबंध

Anurag Thakur | अनुराग ठाकुर 72 और प्रवेश वर्मा 96 घंटे नहीं कर सकेंगे पार्टी का प्रचार, चुनाव आयोग ने लगाया प्रतिबंध
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा नेता प्रवेश वर्मा के आपत्तिजनक और भड़काऊ बयानों को देखते हुए उनके प्रचार करने पर प्रतिबंध लगा दिया।
चुनाव आयोग ने अनुराग ठाकुर पर 72 और प्रवेश वर्मा पर 96 घंटे तक चुनाव प्रचार करने पर रोक लगा दी। आयोग ने इन दोनों नेताओं को इस मामले में नोटिस जारी कर आज रात 12 बजे तक जवाब देने को कहा था।
 
दोनों नेताओं को भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची से बाहर कर दिया था। आयोग ने कहा है कि ये दोनों नेता इस सूची से बाहर रहेंगे।
ये भी पढ़ें
दिल्ली की जनता तय करेगी कि मैं आतंकवादी हूं या उनका बेटा : केजरीवाल