सम्बंधित जानकारी
- चैतन्यानंद सरस्वती आगरा से गिरफ्तार, कैसे छात्राओं को जाल में फंसाता बाबा?
- चैतन्यानंद 5 दिन की पुलिस हिरासत में, कई छात्राओं ने लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप
- कौन हैं स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती? 17 लड़कियों के के साथ यौन शोषण का है आरोप
- गिरफ्तारी के बाद चैतन्यानंद सरस्वती के पास क्या मिला, क्या है बाबा का ब्रिक्स और UN से कनेक्शन
- किसी को वह सब न सहना पड़े जो मुझे सहना पड़ा, US से निर्वासित 73 वर्षीय महिला की दर्दनाक कहानी
बाबा चैतन्यानंद के मोबाइल से मिले अश्लील फोटो, महिलाओं को भेजता था यह मैसेज
Swami Chaitanyanand news in hindi : 17 छात्राओं के यौन शोषण मामले में गिरफ्तार स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ डॉ. पार्थ सारथी पुलिस जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। हालांकि उसके मोबाइल से कई अश्लील फोटो बरामद हुए हैं। पुलिस अब इंस्टीट्यूट की तीन कर्मचारी महिलाओं—रश्मि, काजल और श्वेता से पूछताछ की जा रही है।
पटियाला हाउस कोर्ट से 5 दिन की रिमांड मिलने के बाद से पुलिस बाबा से लगातार पूछताछ कर रही है। हालांकि पूछताछ के दौरान बाबा लगातार झूठ बोल रहा है। उसे अपने द्वारा किए गए कार्यों का कोई पछतावा नहीं है।
पुलिस को स्वामी चैतन्यानंद के मोबाइल से बड़ी संख्या में लड़कियों के चैट और डिलीट किए गए मैसेज मिले हैं। एक लड़की को लगातार मैसेज किए, जिसमें बेबी आई लव यू लिखा था। जब लड़की ने उसे ब्लॉक कर दिया, तो स्वामी ने धमकी दी।
स्वामी छात्राओं को एयर होस्टेस की नौकरी का लालच देता था। उसने कई लड़कियों के रिज्यूम मंगवाए। बाबा ने अपने मोबाइल फोन में कई लड़कियों के मोबाइल DP के स्क्रीनशॉट्स रखे हुए थे। एक मामले में स्वामी ने एक छात्रा से कहा कि किसी लड़के के साथ अश्लील फोटो भेजो, उसे हग करो और फोटो मुझे भेजो। उसने हनी ट्रैप का प्लान बनाया और इसके लिए पैसे भी दिए।
बताया जा रहा है कि स्वामी चैतन्यानंद ने कुछ लड़कियों को ऋषिकेश और अल्मोड़ा जैसी जगहों पर ले जाकर छेड़छाड़ की। केस दर्ज होते ही स्वामी ने कुछ लड़कियों से कहा कि मेरा कुछ नहीं बिगड़ेगा, मैं अभी चीफ जस्टिस को फोन करता हूं।
edited by : Nrapendra Gupta
