सोमवार, 8 दिसंबर 2025
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Jabalpur Sihora accident Speeding bus crashes into Durga Puja pandal
Last Modified: जबलपुर , मंगलवार, 30 सितम्बर 2025 (23:48 IST)

जबलपुर में तेज रफ्तार बस दुर्गा पंडाल में घुसी, 20 लोग घायल

Jabalpur: A speeding bus rammed into a pandal at Sihora Health Centre in Jabalpur
जिले के सिहोरा में मंगलवार रात तेज रफ्तार बस बेकाबू होकर सड़क किनारे बने दुर्गा पंडाल में जा घुसी। पंडाल में भगदड़ मच गई। लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। मीडिया खबरों के मुताबिक 1 की मौत की भी खबर है।  हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सभी को सिहोरा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। 6 को गंभीर हालत में जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

लोगों ने किया पथराव
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए नो-एंट्री का उल्लंघन किया और सामने से आ रहे वाहन को टक्कर मार दी। घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने बस पर पथराव कर अपना आक्रोश जताया। देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 
ये भी पढ़ें
CM डॉ. मोहन यादव का ऐलान, भाईदूज से लाडली बहनों को मिलेंगे 1500 रुपए प्रतिमाह