AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के घर ED का छापा, टीम को घर में घुसने से रोका
ED raid on AAP mla amantulla khan : दिल्ली के ओखला से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के घर ED ने छापा मारा है। सोमवार की सुबह ईडी की टीम उनके घर पर रेड मारने के लिए पहुंची है। हालांकि पहले अमानतुल्लाह खान ने ED टीम को घर में घुसने नहीं दिया, क्योंकि ईडी के साथ लोकल पुलिस की टीम नहीं थी। फिर लोकल पुलिस को बुलाया गया। पुलिस की टीम ने आकर अमानतुल्लाह का गेट खुलवाया। जिसके बाद ईडी की टीम घर में दाखिल हुई और जांच शुरू की। बता दें कि ED की टीम वक्फ बोर्ड केस में अमानतुल्लाह खान के घर पहुंची है।
अमानतुल्लाह खान ने क्या कहा : अमानतुल्लाह खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया और कहा, 'मेरे घर अभी ED के लोग मुझे गिरफ्तार करने के लिए पहुंचे हैं।' अमानतुल्लाह खान ने कहा कि अभी सुबह-सुबह तानाशाह के इशारे पर उनकी कठपुतली ED मेरे घर पर पहुंच चुकी है। मुझे और AAP नेताओं को परेशान करने में तानाशाह कोई कसर नहीं छोड़ रहा। ईमानदारी से आवाम की खिदमत करना गुनाह है? आख़िर ये तानाशाही कब तक?अभी सुबह-सुबह तानाशाह के इशारे पर उनकी कटपुतली ED मेरे घर पर पहुँच चुकी है, मुझे और AAP नेताओं को परेशान करने में तानाशाह कोई कसर नहीं छोड़ रहा।
— Amanatullah Khan AAP (@KhanAmanatullah) September 2, 2024
ईमानदारी से अवाम की ख़िदमत करना गुनाह है?
आख़िर ये तानाशाही कब तक?#EDRaid #Okhla pic.twitter.com/iR2YN7Z9NL
संजय सिंह का मोदी सरकार को बताया तानाशाह : आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने एक्स पर एक वीडियो भी पोस्ट किया है और लिखा है, 'ED की निर्दयता देखिए। अमानतुल्लाह खान पहले ED की जांच में शामिल हुए, उनसे आगे के लिए समय मांगा, उनकी सास को कैंसर है, उनका ऑपरेशन हुआ है, घर में सुबह-सुबह धावा बोलने पहुंच गए। अमानतुल्लाह के खिलाफ कोई सबूत नहीं है, लेकिन मोदी की तानाशाही और ED की गुंडागर्दी दोनों जारी है।'
आप नेता मनीष सिसोदिया ने भी इस मुद्दे पर बयान दिया है और एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि ED का बस यही काम रह गया है। BJP के खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दबा दो। तोड़ दो। जो टूटे नहीं, दबे नहीं, उसे गिरफ्तार करके जेल में डाल दो।
Edited By: Navin Rangiyal
Edited By: Navin Rangiyal

