बंगाल में नहीं थम रहीं वारदातें, नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, भीड़ ने की आरोपी के घर में तोड़फोड़
Minor girl molested in Bengal : पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में 10 वर्षीय एक लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोप में भीड़ ने एक पंचायत सदस्य के घर में तोड़फोड़ की। लड़की ने अपने परिवार के सदस्यों को अपनी आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों ने आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी की प्रतिक्रिया से गुस्साई भीड़ ने उसके घर और इलाके में उसके भाई की दुकान में तोड़फोड़ की।
पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी को रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया और जिले की रोहांडा पंचायत के राजबाड़ी इलाके में पुलिस तैनात कर दी गई है।
शनिवार शाम को लड़की के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई। लड़की ने अपने परिवार के सदस्यों को अपनी आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों ने आरोपी को पकड़ लिया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी की प्रतिक्रिया से गुस्साई भीड़ ने उसके घर और इलाके में उसके भाई की दुकान में तोड़फोड़ की।
उन्होंने कहा कि पुलिस को भीड़ को खदेड़ने के लिए आंसूगैस के गोले दागने पड़े। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को पहले स्थानीय पुलिस थाने ले जाया गया और रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। लड़की के पिता ने कहा, हर लड़की, हर महिला के लिए सुरक्षित माहौल क्यों नहीं हो सकता?
आरजी कर की घटना के बाद प्रशासन को ध्यान देना चाहिए कि महिलाओं के खिलाफ दुर्व्यवहार की एक भी घटना न हो। तीसरी कक्षा की छात्रा मेरी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने वाले व्यक्ति के खिलाफ हम सख्त सजा की मांग करते हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें