how to wake up child for school
बच्चे में अच्छी हेबिट्स को बढ़ावा देने के लिए पैरेंट करें ये काम
how to wake up child for school
Parenting Tips: इस दौर में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की वजह से आजकल अधिकतर बच्चों की दिनचर्या और आदतों में बहुत बदलाव आने लगा है। मोबाइल लगभग अब हर बच्चे के हाथ में आ गया है और वे उसे पढ़ाई के साथ-साथ मनोरंजन के लिए भी इस्तेमाल करने लगें हैं। इसी वजह से कई बच्चे देर रात तक जागते हैं और दूसरे दिन सुबह दोपहर तक उठते हैं। इससे अधिकतर पेरेंट्स परेशान रहते हैं।
एक चार्ट जरूर बनाएं
आप अपने बच्चों के साथ बैठकर एक चार्ट बनाएं, जिसमें आप बच्चों के सुबह उठने का टाइम, रात में सोने का टाइम, पढ़ाई करने का टाइम, खेलने का टाइम जैसी सभी चीज उस चार्ट में मेंशन करें। आप रात में 9 या 10 बजे के बाद अपने बच्चों से फोन ले सकते हैं। ताकि बच्चा आसानी से जल्दी सो जाए। आप रोजाना सुबह अपने बच्चों को अपने साथ मॉर्निंग वॉक पर जरूर लेकर जाएं, इससे उसका माइंड फ्रेश होगा। सुबह-सुबह आप घर पर मीडियम आवाज में मधुर संगीत भी चालू कर सकते हैं।
बच्चों को प्यार से जगाएं
ऐसे में पेरेंट्स अगर अपने बच्चों को लगातार एक हफ्ते तक सुबह जल्दी उठा देंगे, तो उनका रूटीन अपने आप बन जाएगा और वे रोजाना सुबह एक ही समय पर उठने लगेंगे। इसके लिए आपको अपने बच्चों को बड़े प्यार से सुबह जागना चाहिए। क्योंकि कई पेरेंट्स चिल्लाने लगते हैं, जिससे बच्चा परेशान हो जाता है।
आप बच्चों के रूम में जाकर खिड़की खोल सकते हैं। लाइट चालू कर, पंखा बंद कर सकते हैं। ताकि बच्चा अपने आप उठ जाए इसके अलावा आप अपने बच्चों के सिर पर धीरे से हाथ फेरते हुए उसे उठाने की कोशिश करें। आप सुबह जल्दी अपने बच्चों के लिए टेस्टी ब्रेकफास्ट बनाकर रख दें, ताकि बच्चा ब्रेकफास्ट के नाम पर भी जल्दी उठ जाए।
गिफ्ट देने का लालच दें
आप अपने बच्चों के साथ चैलेंज लगाने जैसा गेम खेल सकते हैं। इससे आपका बच्चा खेल-खेल में सुबह जल्दी उठने लगेगा। आप उससे कहें की अगर वह रोजाना जल्दी उठकर घूमने जाता है, तो उसे हर हफ्ते एक गिफ्ट मिलेगा। ऐसा सुनते ही बच्चे पेरेंट्स की बात मानने लगते हैं और अपनी दिनचर्या में बदलाव करते हैं। इन सभी टिप्स को अपनाकर आप अपने बच्चों को सुबह जल्दी उठा सकते हैं।

