1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Devendra Fadnavis targeted the opposition regarding Maharashtra elections

Maharashtra Election : चुनाव को लेकर देवेंद्र फडणवीस ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- संविधान बदलने की झूठी कहानी का अंत हो चुका

Devendra Fadnavis
Maharashtra Politics News : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान विपक्ष ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ संविधान बदलने की जो झूठी कहानियां गढ़ी थीं उनका ‘अंत’ हो चुका है और 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में इसकी कोई भूमिका नहीं होगी। फडणवीस ने दिन के समय नागपुर दक्षिण पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद यह बात कही।
उपमुख्यमंत्री ने आम चुनाव की तुलना में विधानसभा चुनाव के माहौल में अंतर के बारे में पूछे जाने पर कहा, हमने लोकसभा चुनाव के दौरान (संविधान बदलने के लिए 400 से अधिक सीट जीताने के भाजपा के नारे) गढ़ी गई झूठी कहानियों को पूरी तरह खत्म कर दिया है और जनता हमारे साथ खड़ी है।
भाजपा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की अगुआई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के महायुति गठबंधन ने महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीट में से सिर्फ 17 पर ही जीत हासिल की थी। विपक्षी महाविकास अघाडी ने 30 सीट पर जीत हासिल की थी जबकि एक निर्दलीय (जो सांगली से जीता) भी उनके साथ है।
फडणवीस ने कहा, महायुति गठबंधन विधानसभा चुनाव में बहुमत से जीत हासिल करेगा। नागपुर दक्षिण पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र वर्ष 2009 में अस्तित्व में आया और तब से फडणवीस इस सीट से विधायक हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
कांग्रेस का पीएम मोदी से सवाल, किसानों की आत्महत्या रोकने के लिए क्या कर रही भाजपा?