1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Dattatreya Hosbole becomes RSS Sarkaryavah

दत्तात्रेय होसबोले बने RSS के सरकार्यवाह, भैयाजी की जगह लेंगे

Dattatreya Hosbole
बेंगलुरु। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा ने दत्तात्रेय होसबोले को नया सरकार्यवाह (महासचिव) चुना है। अभी तक यह जिम्मेदारी सुरेश भैयाजी जोशी संभाल रहे थे। सर कार्यवाह का कार्यकाल तीन वर्ष का होता है। 
 
होसबोले (66) वर्ष 2009 से संघ के सह सरकार्यवाह थे। कर्नाटक के शिमोगा जिले से ताल्लुक रखने वाले होसबोले को प्रतिनिधि सभा की बैठक में सर्वसम्मति से सरकार्यवाह चुना गया। भैयाजी जोशी पिछले चार कार्यकाल से यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे। 
 
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में यह एकमात्र इकलौता पद है, जिसका चुनाव होता है। यही कारण है कि यह पद काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। हालांकि होसबोले का नाम काफी पहले से ही इस पद के लिए चर्चा में था। इनके साथ ही कुछ और नाम भी चर्चा में थे, लेकिन होसबोले को सर्वसम्मति से इस पद के लिए चुन लिया गया। 
 
1 दिसंबर 1955 को जन्मे आपातकाल के दौरान 16 महीने तक जेल में भी रहे। उन्होंने 15 वर्ष तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लिए भी काम किया। 
 
अगला लेख
राहुल ने किया तंज, केंद्र सरकार ने बेरोजगारी, महंगाई और अपने मित्रों की कमाई बढ़ाई